{"_id":"615088ec8ebc3e09012908c7","slug":"virat-kohli-first-indian-batsman-to-reach-10-000-t20-runs-ipl-2021-virat-kohli-records-chris-gayle-kieron-pollard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट रिकॉर्ड: कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में पूरे किए 10 हजार रन, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट रिकॉर्ड: कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में पूरे किए 10 हजार रन, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
Sun, 26 Sep 2021 08:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:26 PM IST
सार
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी रन के मामले में कोहली शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने 2010 से 2021 के बीच 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3159 बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जारी मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वे टी-20 फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विश्व क्रिकेट में कोहली ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड, पाकिस्तान के शोएब मलिक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली ने गेल के बाद सबसे तेज दस हजार रन भी पूरे किए हैं। इस मामले में बाकी के तीन बल्लेबाज उनसे पीछे हैं।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
विज्ञापन
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- विराट कोहली (आरसीबी) - 10038 रन
- रोहित शर्मा (एमआई) - 9348 रन
- सुरेश रैना (सीएसके) - 8649 रन
कोहली ने मुंबई के खिलाफ 13 रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी-20 फॉर्मेट की 299वीं पारी में 10 हजार रनों के आंकड़े को छुआ। कोहली टी-20 फॉर्मेट में पांच शतक और 74 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन का रहा है।
भारत की तरफ से कोहली के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 351 मैचों की 338 पारियों में कुल 9348 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन ने छह शतक और 65 अर्धशतक लगा चुके हैं। इससे पहले कोहली आईपीएल में छह हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौत बल्लेबाज भी बने थे।
भारत की तरफ से कोहली के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 351 मैचों की 338 पारियों में कुल 9348 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन ने छह शतक और 65 अर्धशतक लगा चुके हैं। इससे पहले कोहली आईपीएल में छह हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौत बल्लेबाज भी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व क्रिकेट में टी-20 में सबसे ज्यादा रन
- क्रिस गेल - 14275 रन
- कीरोन पोलार्ड - 11195 रन
- शोएब मलिक - 10808 रन
- डेविड वॉर्नर - 10019
- विराट कोहली - 10038 रन
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन के मामले में कोहली शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने 2010 से 2021 के बीच 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3159 बनाए हैं। कोहली 3 हजार का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। इस दौरान उन्होंने 28 अर्धशतक जड़े हैं। हाल में ही कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया की टी-20 कप्तानी और आईपीएल 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था। आईपीएल 2021 के बाद कोहली सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे।