फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli dominates social media after 50th ODI century, PM Modi and Jay Shah also congratulated

Virat Kohli Century: 50वें वनडे शतक पर सोशल मीडिया पर छाए विराट कोहली, पीएम मोदी और जय शाह ने भी दी बधाई

Wed, 15 Nov 2023 07:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को बधाई दी। वहीं, सचिन तेंदुलकर और डेविड बेकहम जैसे दिग्गज उनके 50वें शतक के गवाह बने।
 

विज्ञापन
Virat Kohli dominates social media after 50th ODI century, PM Modi and Jay Shah also congratulated
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 113 गेंद में 117 रन की पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट में उनका 50वां शतक था। इस शतक के साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 49 शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन


इस शानदार शतकीय पारी के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर छा गए। हर तरफ उनकी तारीफ हो रही थी। सभी उनके मुरीद हो चुके थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी उन्हें 50वें शतक पर बधाई दी। वहीं, सचिन तेंदुलकर और डेविड बेकहम जैसे दिग्गज उनके इस ऐतिहासिक शतक के गवाह बने। 
विज्ञापन




पीएम मोदी ने लिखा "आज विराट कोहली ने न केवल अपना 50वां वनडे शतक बनाया है, बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण दिया है जो सर्वोत्तम खेल कौशल को परिभाषित करता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके स्थायी समर्पण और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मानदंड स्थापित करते रहें।"




वहीं, जय शाह ने लिखा "वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन, उन्होंने एक यादगार शतक बनाया! बाधाओं को तोड़ते हुए, दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए वह अब अविश्वसनीय 50 वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विराट कोहली को हार्दिक बधाई। आपकी निरंतरता और रनों की भूख ने आपको एक सच्चे क्रिकेट दिग्गज के रूप में स्थापित किया है। यहां आपके शानदार करियर में और अधिक रिकॉर्ड और मील के पत्थर हैं!💙"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed