फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli doing wicketkeeping in dhaka first oneday match

ऐसी क्या मजबूरी, जब बिना पैड के विकेटकीपिंग करने उतर गए कोहली

Thu, 18 Jun 2015 08:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
virat kohli doing wicketkeeping in dhaka first oneday match

भारत-बांग्लादेश पहले वनडे के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला जब धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली बिना पैड बांधे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आए।

विज्ञापन


दरअसल बांग्लादेश की पारी के 44वें ओवर में धोनी एक ओवर का ब्रेक लेकर मैदान से बाहर चले गए, जिसके बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कोहली ने संभाली।

चूंकि धोनी महज एक ओवर के लिए ही बाहर गए थे इसलिए विराट ने बिना पैड बांधे की यह भूमिका निभाई।

वैसे भी उस समय तेज गेंदबाज उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे इसलिए कोहली को पीछे खड़ा होना था इसलिए उन्होंने पैड नहीं बांधना ही ठीक समझा।

यह पहला मौका है जब कोहली ने अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई है।

अपनी इस नई भूमिका के दौरान कोहली को एक गेंद पकड़ने का मौका भी मिला जब यादव के ओवर की पांचवीं गेंद मशरफे मुर्तजा के बल्ले के करीब से गुजरते हुए उनके दस्तानों में समा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed