फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Does Not Have Veto Power To Choose Coach for Indian Cricket Team

BCCI में कोहली नहीं हैं 'विराट', कोच पर नहीं चलेगी मनमर्जी

Sat, 03 Jun 2017 02:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 03 Jun 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Does Not Have Veto Power To Choose Coach for Indian Cricket  Team
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
टीम इंडिया के नए कोच को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच मामले ने नया तूल पकड़ लिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास टीम के कोच की नियुक्ति पर 'वीटो पावर' है या फिर इस मामले में क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का फैसला ही अंतिम व सर्वमान्य होगा। भारतीय टीम में कप्तान का रोल दमदार रहता है, मगर कोच चयन प्रक्रिया में उसका प्रभाव दिख पाना इस बार संभव होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के पास कोच चुनने की 'वीटो पावर' नहीं है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासन समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने साफ कर दिया है कि सलाहकार समिति अपने विवेक पर फैसला करेगी। बता दें इस समिति के सदस्य सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली हैं। कोच पर अंतिम निर्णय इसी समिति के हाथ में है।  
विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विराट से बात की जा सकती है, मगर वो उनके पास कोच चुनने का अधिकार नहीं है। विराट अंतिम एकादश चुन सकते हैं। हालांकि विराट सीएसी को अपनी पसंद बता सकते है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सीओए का कोच नियुक्ति में कोई रोल नहीं होगा। लंदन में सीएसी के सदस्य और टीम के खिलाड़ी एक बैठक करेंगे, जिसमें बोर्ड अधिकारी और सीओए सदस्य भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि विराट इस मुद्दे पर सचिन, सौरव और लक्ष्मण, तीनों से बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed