फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli could not score a century in 100 matches his worst season in IPL Ravi Shastri and Kevin Pietersen asked to take a break

Virat Kohli: विराट कोहली 100 मैच में शतक नहीं लगा सके, आईपीएल में अब तक उनका सबसे खराब सीजन, क्या लेना चाहिए ब्रेक?

Wed, 20 Apr 2022 05:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Apr 2022 05:28 PM IST
सार

शतक नहीं लगाने के कारण विराट की आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें अब 'फिनिश' खिलाड़ी बता रहे हैं। विराट ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सात मैच खेले हैं। इस दौरान 19.83 की औसत से सिर्फ 119 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli could not score a century in 100 matches his worst season in IPL Ravi Shastri and Kevin Pietersen asked to take a break
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला लंबे समय से खामोश है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है। शतक तो दूर विराट के बल्ले से सात पारियों में अर्धशतक भी नहीं निकला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में तो कोहली खाता भी नहीं खोल सके। आईपीएल में पांच साल बाद पहली ही गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। खराब फॉर्म को देखते हुए लोग उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दे रहे हैं। इनमें पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कोहली लगातार 100 मैचों में शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला शतक  23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। तब विराट ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रनों की पारी खेली थी। उस मैच के बाद से कोहली ने 17 टेस्ट, 21 वनडे, 25 अंतरराष्ट्रीय टी20 और 37 आईपीएल मैच खेल लिए। उनका बल्ला इस कदर रूठा हुआ है कि 100 मैच में एक बार भी शतक नहीं लगा सका।
विज्ञापन

Virat Kohli could not score a century in 100 matches his worst season in IPL Ravi Shastri and Kevin Pietersen asked to take a break
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अर्धशतक नहीं लगाया
शतक नहीं लगाने के कारण विराट की आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें अब 'फिनिश' खिलाड़ी बता रहे हैं। विराट ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सात मैच खेले हैं। इस दौरान 19.83 की औसत से सिर्फ 119 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 48 का रहा है। 

कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 214 मैचों में 6402 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच शतक और 42 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। इसके अलावा विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर हैं। उनके नाम 23,650 हैं। इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर (34,357) हैं।

Virat Kohli could not score a century in 100 matches his worst season in IPL Ravi Shastri and Kevin Pietersen asked to take a break
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली का आईपीएल के हर सीजन के शुरुआती सात मैचों में प्रदर्शन, यह सबसे खराब सीजन
साल रन औसत
2008 122 20.33
2009 123 17.57
2010 131 32.75
2012 129 18.43
2013 322 53.67
2014 140 23.33
2015 221 44.2
2016 433 72.17
2017 239 34.14
2018 317 63.4
2019 270 38.57
2020 256 64
2021 198 33
2022 119 19.83

क्या कोहली को आराम चाहिए?
विराट लंबे समय तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। बीच में एक-दो छोटी सीरीज को छोड़ दें तो उन्हें आराम नहीं मिला है। कप्तानी छोड़कर उन्होंने सही फैसला किया, लेकिन मानसिक थकान को कम करने के लिए उन्हें ब्रेक लेना चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी के ब्रेक लेने की चर्चा हो रही है। कोहली से पहले कई खिलाड़ी थकान और अन्य कारणों से क्रिकेट से ब्रेक ले चुके हैं। इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक ने इसकी शुरुआत की थी। उनके बाद जोनाथन ट्रॉट, स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था।
विज्ञापन

Virat Kohli could not score a century in 100 matches his worst season in IPL Ravi Shastri and Kevin Pietersen asked to take a break
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री बोले- मानसिक रूप से थके हैं विराट
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि कोहली मानसिक रूप से थके हुए हैं। उन्हें क्रिकेट से ब्रेक लेने की जरुरत है। ब्रेक लेने पर विराट अगले सात-आठ साल तक देश के लिए खेल सकते हैं। शास्त्री का मानना है कि कोरोना काल में विराट जैसे खिलाड़ियों की अच्छी देखभाल होनी चाहिए। 

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मैं यहां सीधे मुख्य खिलाड़ी की बात करता हूं। विराट कोहली पर व्यस्तता के कारण थकान हावी है। यदि किसी को आराम की जरूरत है तो वह कोहली है। उन्हें डेढ़ या ढाई महीने का आराम दिया जाना चाहिए। उनके अंदर छह-सात सालों की क्रिकेट बची है। आप उन्हें गंवाना नहीं चाहेंगे।’’

पीटरसन ने कहा- सोशल मीडिया से बनानी होगी दूरी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को भी लगता है कि विराट को आराम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोहली को नई ऊर्जा हासिल करने के लिए कुछ समय के लिए खेल और सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी। पीटरसन ने कहा, ‘‘कोहली कई चीजों से जुड़े हैं। वह इस खेल के सबसे बड़े स्टार हैं। उन्हें कुछ समय तक आराम करने की सख्त जरूरत है। उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहना होगा और खुद को फिर से ऊर्जावान बनाना होगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed