फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Controversies From Anil Kumble to DRS in South Africa know big controversies related to Kohli

Virat Kohli Controversies: कुंबले से लेकर दक्षिण अफ्रीका में डीआरएस तक, जानिए कोहली से जुड़े बड़े विवाद

Sun, 16 Jan 2022 05:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Jan 2022 05:38 PM IST
सार

कोहली को कभी क्रिकेट में जेंटलमैन नहीं माना गया। हर चीज को लेकर विराट प्रतिक्रिया देते हैं। टीम के हक में कोहली मैदान पर गुस्सा करते हैं, विपक्षियों से भिड़ते हैं और अंपायर से बहस करते हैं। इन्हीं कारणों से वे कई विवादों में भी फंसते रहे हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli Controversies From Anil Kumble to DRS in South Africa know big controversies related to Kohli
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार (15 जनवरी) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे पिछले दशक में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान साबित हुए। कोहली को कभी इस खेल में जेंटलमैन नहीं माना गया। हर चीज को लेकर विराट प्रतिक्रिया देते हैं। टीम के हक में कोहली मैदान पर गुस्सा करते हैं, विपक्षियों से भिड़ते हैं और अंपायर से बहस करते हैं। इन्हीं कारणों से वे कई विवादों में भी फंसते रहे हैं। 
विज्ञापन


आइए कोहली से संबंधित चर्चित विवादों के बारे में जानते हैं:

डीआरएस को लेकर भड़के कोहली
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट में अश्विन की गेंद पर डीन एल्गर को एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था। एल्गर ने डीआरएस लिया और बाल-बाल बच गए। इस पर अंपायर भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि यह असंभव है। फिर कोहली भड़क गए।  उन्होंने स्टंप माइक के करीब जाकर कहा,  “अपनी टीम पर ध्यान दीजिए और साथ ही गेंद को चमकाएं। सिर्फ विपक्षी टीम पर ध्यान न दें। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।” इस पर कोहली की जमकर आलोचना हुई।
विज्ञापन


कोहली बनाम कुंबले
आइए इस सूची की शुरुआत उस घटना से करते हैं जिसने भारतीय ड्रेसिंग रूम को हैरान कर दिया था। जब 2016 में अनिल कुंबले को नियुक्त किया गया था तो सभी ने सोचा था कि उनका शांत और विराट कोहली का आक्रामक रवैया मिलकर भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्लेइंग इलेवन, टीम के साथ गर्लफ्रेंड या पत्नी को विदेशी दौरों पर साथ रखने के अलावा मैच को लेकर योजनाओं में दोनों के बीच-बीच मतभेद थे। अंत में कुंबले को जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिम पेन से ऑस्ट्रेलिया में भिड़े
ऑस्ट्रेलिया का 2018-19 दौरा भारत और विराट कोहली दोनों के लिए सबसे यादगार दौरों में से एक है। उन्होंने इस दौरे के दौरान इतिहास रच दिया। कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। सीरीज में क्रिकेट के अलावा कई चीजें हुईं जिसे लेकर कोहली चर्चा में रहे। कोहली और तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच जुबानी जंग हुई। टिम पेन के अनुसार, दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कोहली जश्न मनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उकसाया। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्लेजिंग और मजाक का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। पेन पर कोहली के अलावा ऋषभ पंत ने भी ताने मारे।


जेम्स एंडरसन के साथ विवाद
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। वहां सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था। उस मुकाबले के दौरान कोहली और एंडरसन के बीच विवाद हुआ था। एंडरसन जब गेंद फेंकने के बाद वापस गेंदबाजी के लिए जा रहे थे तो उन्होंने भारतीय कप्तान को अपशब्द कहे थे। इस पर कोहली भड़क गए थे और मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed