फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli completes 8000 test runs in his hundred test joins Sachin tendulkar and Sunil Gavaskar

IND vs SL: 100वें टेस्ट में विराट ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन और गावस्कर की सूची में बनाई जगह

Fri, 04 Mar 2022 01:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 01:08 PM IST
सार

अपने 100वें मैच में विराट कोहली ने टेस्ट में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। वे यह कारनामा करने वाले छठें भारतीय खिलाड़ी हैं। सबसे तेज आठ हजार रन बनाने के मामले में विराट पांचवें भारतीय हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli completes 8000 test runs in his hundred test joins Sachin tendulkar and Sunil Gavaskar
विराट कोहली - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में खास उपलब्धि हासिल की है। विराट छठें भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज यह खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट ने अपने 100वें मैच में 38वां रन बनाने ही यह खास उपलब्धि हासिल की। 
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे करने के लिए विराट ने 169 पारियां ली हैं। भारत के लिए सबसे तेज आठ हजार टेस्ट रन बनाने के मामले में विराट पांचवें नंबर पर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर 154, राहुल द्रविड़ 158, वीरेन्द्र सहवाग 160 और सुनील गावस्कर 166 पारियों में यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं वीवीएस लक्ष्मण भी भारत के लिए टेस्ट में आठ हजार रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन


कैसा रहा है विराट का टेस्ट करियर
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले विराट अब तक 27 शतक और 28 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस बीच उन्होंने सात बार 200 का आंकड़ा भी पार किया है। वहीं वनडे में कोहली 43 शतक लगा चुके हैं। विराट टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठें स्थान पर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाज मैच रन औसत शतक
सचिन तेंदुलकर 200 15921 53.78 51
राहुल द्रविड़ 163 13265 52.63 36
सुनील गावस्कर 125 10122 51.12 34
वीवीएस लक्ष्मण 134 8781 45.97 17
वीरेन्द्र सहवाग 103 8503 49.43 23
विराट कोहली 100* 8000 50.63 27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed