{"_id":"599aab784f1c1b91588b466c","slug":"virat-kohli-completes-4000-run-while-chase-in-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, सचिन और पोंटिंग को भी कर देंगे पीछे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, सचिन और पोंटिंग को भी कर देंगे पीछे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 21 Aug 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
विराट एंड धवन
- फोटो : ndtv sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को 82 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया। विराट ने इस पारी में एक बार फिर बताया कि वह लक्ष्य का पीछा शानदार ढंग से करते हैं।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे किए 4000 रन
विराट धोनी
- फोटो : SELF
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में 81 रन बनाते ही लक्ष्य का पीछा करते हुए वन डे कैरियर में 4000 रन पूरे कर लिए। अब लक्ष्य का पीछा करते हुए उनके नाम 4001 रन हो गए हैं। ऐसा करने वाले विराट भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हो गए हैं। अब उनसे आगे इस मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा करते हुए उनका औसत है 100.02
विराट कोहली
- फोटो : SELF
28 साल के विराट कोहली ने वन डे कैरियर में लक्ष्य का पीछा करते हुए अब तक 100.02 की औसत से 4001 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने लक्ष्य का पीछा करते हए 55.45 की औसत से 5490 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने 57.34 की औसत से लक्ष्य का पीछा करते हुए 4186 रन बनाए हैं।
कप्तान बनने के बाद शानदार पारियां खेली
विराट कोहली
- फोटो : ani
विराट कोहली कप्तान बनने के बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान के रूप में अब तक 18 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 1112 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। बतौर कप्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहलजी का औसत 80.95 का है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली
वन डे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 18 शतक विराट कोहली ने लगाए हैं। सचिन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 पारियों में 17 शतक लगाए थे। वहीं कोहली ने महज 102 पारियों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 शतक जमा दिए हैं।