फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Completes 1000 Runs in ICC Events

हरी जर्सी वाली टीमों के लिए खतरे का लाल सिग्नल हैं विराट कोहली

Mon, 12 Jun 2017 07:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 12 Jun 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Completes 1000 Runs in ICC Events
विराट कोहली - फोटो : ICC
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी आईसीसी प्रतियोगिताओं में अपने 1000 रन पूरे किए। विराट ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में आईसीसी टूर्नामेंट का मैच खेला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों के नाबाद पारी खेलने वाले कोहली ने 28 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया। कोहली आईसीसी टूर्नामेंट्स में 8 बार नॉट आउट लौटे हैं।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप में विराट कोहली 2 बार नजर आ चुके हैं। 2011 और 2015 के विश्व कप में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की है। वर्ल्ड कप के 17 मैचों में विराट 2 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 587 रन बना चुके हैं। इसमें उनकी औसत 41.92 और स्ट्राइक रेट 81.86 की रही है। 
विज्ञापन


वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में विराट ने 10 मैचों की 11 पारियों में 428 रन बनाए हैं। इसमें 4 फिफ्टी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में विराट का औसत 85.60 और स्ट्राइक रेट 88.06 का है। चैंपियंस ट्रॉफी में विराट का सर्वाधिक स्कोर 81 का है। विराट आईसीसी टूर्नामेंट्स में कुल 1015 रन बना चुके हैं। दोनों ही प्रतियोगिताओं में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed