{"_id":"5bdfb9cabdec2269b642a72b","slug":"virat-kohli-celebrating-his-30th-birthday-with-wife-anushka-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल के हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग यहां ले रहे बर्फबारी का मजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
30 साल के हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग यहां ले रहे बर्फबारी का मजा
Mon, 05 Nov 2018 02:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिसंबर 2017 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। ऐसे में यह कपल बर्फबारी और हसीन वादियों के बीच इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
2 of 6
खबरों की माने तो विराट-अनुष्का अकेले में समय गुजारने उत्तराखंड पहुंचे हैं। शनिवार को विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्होंने नरेंद्रनगर स्थित मशहूर आनंदा रिजोर्ट का रूख किया। उनका आगमन इतना गुपचुप रहा कि किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी।
3 of 6
होटल सूत्रों के मुताबिक उनका ऋषिकेश में एक दिन राफ्टिंग और कैंपिंग का कार्यक्रम भी है। विराट और अनुष्का 7 नवंबर दीपावली के दिन वापस लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले भी काफी समय नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में बिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : self
कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि यह दंपति हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी पहुंचेंगे। दरअसल, जब भी अनुष्का उत्तराखंड आई हैं तो हरिद्वार पथरी स्थित अंबुवाला में अपने गुरु के यहां अवश्य गई हैं। बीते साल अनुष्का पहली बार विराट को लेकर हरिद्वार आई थी। जहां दोनों के शादी की तारिख अनंत बाबा ने तय की थी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : twitter
याद हो कि अनुष्का का दून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से पुश्तैनी आवास है। यहीं पर वे बचपन में रही हैं। इस घर में अब अनुष्का की दादी, चाचा, चाची रहते हैं। हालांकि अब अनुष्का यहां काफी कम आती हैं, लेकिन जब भी आती हैं बचपन को याद कर खूब खुश हो जाती हैं, लेकिन हो सकता है कि वे यहां भी आएं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।