{"_id":"5de76ba78ebc3e54a3533dca","slug":"virat-kohli-backs-as-number-1-in-icc-test-ranking-steve-smith-moves-to-2nd-rank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ को पछाड़कर विराट फिर से बने नंबर एक, वॉर्नर ने भी लगाई लंबी छलांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ को पछाड़कर विराट फिर से बने नंबर एक, वॉर्नर ने भी लगाई लंबी छलांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से विराट कोहली नंबर एक पर काबिज हो गए हैं। खिलाड़ियों की नई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर अपनी बादशाहत बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं कर पाने का नुकसान स्मिथ को उठाना पड़ा है और वे अब 923 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
2 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुई सीरीज के बाद ताजा जारी रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत के मयंक अग्रवाल अब टॉप-10 से बाहर हो गए हैं और 12वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। हालांकि टॉप-10 में अभी भी भारत के तीन खिलाड़ी मौजूद हैं। भारत की तरफ से विराट जहां शीर्ष पर पहुंच गए हैं, वहीं चेतेश्वर पुजारा चौथे और अजिंक्य रहाणे छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
3 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को हुआ है, तिहरा शतक सहित दो मैचों में 400 से अधिक रन बनाने वाले वॉर्नर अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले जो रूट सातवें और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
pat cummins
इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में अभी भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की बादशाहत बरकरार है और वे 900 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। कमिंस के बाद रबाडा, जेसन होल्डर, नील वैग्नर और जसप्रीत बुमराह टॉप-5 में काबिज हैं।
गेंदबाजों की लिस्ट में भी टॉप-10 में तीन भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। भारत की तरफ से बुमराह जहां पांचवें स्थान पर हैं वहीं रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी नौंवें और दसवें पायदान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।