फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli asked photographers to not take the picture of his daughter vamika

Video: विराट ने मीडियाकर्मियों से कहा- बेबी का फोटो मत लेना, फिर बस से उतरीं अनुष्का, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 17 Dec 2021 09:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 09:18 PM IST
सार

विराट ने मीडियाकर्मियों से कहा कि बेबी का फोटो मत लेना। इसके बाद अनुष्का शर्मा बस से नीचे उतरीं और टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुईं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli asked photographers to not take the picture of his daughter vamika
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा टीम के बाकी खिलाड़ियों और उनके परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। इस दौरे में भारत को तीन टेस्ट मैच और तीन वनडे खेलने है। लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले इस टूर में भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को भी बायो बबल में रखा जाएगा। अफ्रीका के लिए निकलते समय विराट ने मीडियाकर्मियों से उनकी बेटी की फोटो न लेने को कहा। इसके बाद अनुष्का बेटी वामिका के साथ बस से उतरीं। 
विज्ञापन


विराट ने मीडियाकर्मियों से कहा, बेबी की फोटो मत लेना। अनुष्का जब बस से उतरीं तो उन्होंने गोद में बेटी वामिका को पकड़ा हुआ था। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन


अफ्रीका दौरे में भारत को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत जीत के साथ इतिहास बदलना चाहेगा, क्योंकि भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस दौरे में विराट यह रिकॉर्ड बदलना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट के लिए रन बनाना जरूरी
इस सीरीज में विराट के लिए बल्ले से रन बनाना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने लंबे समय से कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। उनके बल्ले से कोई शतक निकले दो साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान उनका औसत 26.04 का रहा है, जबकि उनके करियर का औसत 56.41 है। इस दौरे से पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम में कई बदलाव किए हैं। रहाणे की जगह रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि रोहित चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। रोहित के अलावा रवींद्र जडेजा भी चोट के चलते इस दौरे से बाहर हैं। 

लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत इस दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। ये चारों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed