फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli asked Ishant Sharma to buy a lower of his size in first meeting during Delhi U17 trials

Virat Kohli: 100 टेस्ट खेल चुके दिग्गज का खुलासा; पहली मुलाकात में बोले थे कोहली- 'लोअर लेले भाई अपने साइज का'

Sun, 25 Jun 2023 03:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 03:55 PM IST
सार

विराट कोहली मैदान पर साथी खिलाड़ियों से काफी हंसी-मजाक करते रहते हैं। उनके एक साथी खिलाड़ी ने बताया है कि पहली मुलाकात में ही विराट ने लोअर को लेकर उनका मजाक बना दिया था। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli asked Ishant Sharma to buy a lower of his size in first meeting during Delhi U17 trials
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और ईशांत शर्मा क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों अंडर-17 के दिनों से एक साथ खेल रहे हैं। दोनों साथ में दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। इन वर्षों में, ईशांत ने कोहली के करियर के उतार-चढ़ाव देखे हैं। हाल ही में एक बातचीत में, ईशांत ने कोहली के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में खुलासा किया। भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि दिल्ली अंडर-17 कैंप के दौरान सबसे पहले उनकी मुलाकात कोहली से हुई थी।
विज्ञापन


34 वर्षीय खिलाड़ी ने याद किया कि ट्रायल मैच के दौरान कोहली ने जमकर उनकी पिटाई की थी, लेकिन किसी तरह उनका चयन दिल्ली अंडर-17 टीम में हो गया।

ईशांत ने बीयर बाइसेप्स पॉडकास्ट पर कहा "मैं उनसे पहली बार दिल्ली अंडर-17 ट्रायल के दौरान मिला था। मुझे याद है कि मैंने एक छोटा सा लोअर पहना था। वह पहले ही भारत अंडर-19 खेल चुके थे इसलिए मैंने उनका नाम काफी सुना था। उस समय हर कोई उन्हें 'वीरू' कहकर बुलाता था। हमारा मैच था पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी में और उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया। मेरी गेंदों में लगातार बड़े शॉट खेले। नजफगढ़ में विकेट सड़क की तरह सपाट था।"
विज्ञापन


भारत के पूर्व कप्तान के साथ अपनी पहली बातचीत में, ईशांत ने खुलासा किया कि कोहली ने उन्हें अपने साइज का लोअर खरीदने के लिए कहा था। 

ईशांत ने आगे बताया "मैं किसी तरह अंडर-17 ट्रायल के लिए चयनित हो गया। वहां मेरी उनसे व्यक्तिगत मुलाकात हुई। उन्होंने मजाक में मुझसे कहा, 'भाई लोअर तो लेले अपने साइज का'। मैं तब बहुत शर्मीला था, लेकिन नहीं किया।" मुझे नहीं पता था कि दूसरों के साथ कैसे बातचीत करनी है। मुझे नहीं पता था कि दिल्ली अंडर-17 में खेलना कितनी बड़ी बात है। मेरे पिता हमेशा कहते थे, 'कम से कम रणजी ट्रॉफी में जाने की कोशिश करो ताकि तुम्हें सरकारी नौकरी मिल सके। हालांकि किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि मैं एक दिन भारत के लिए खेलूंगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली और बाकी भारतीय खिलाड़ी फिलहाल ब्रेक पर हैं। टीम इंडिया का अगला मैच अगले महीने वेस्टइंडीज से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed