फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli appreciates dhoni and hardik pandya after winning match against west indies

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में विराट ने इन दो खिलाड़ियों को दिया श्रेय, धोनी को लेकर कही खास बात

Fri, 28 Jun 2019 11:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 28 Jun 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli appreciates dhoni and hardik pandya after winning match against west indies
धोनी-विराट - फोटो : social media

टीम इंडिया ने गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर दो अंक हासिल कर लिए। इसी के साथ टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया। इस वर्ल्ड कप में टीम की ये पांचवी जीत है।

विज्ञापन


टीम द्वारा वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 125 रन के विशाल अंतर से हराने पर गदगद हुए कप्तान विराट कोहली ने इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

जीत का श्रेय

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट ने कहा कि, ‘मैं शिकायत नहीं कर सकता। हम कल नंबर एक टीम बने और ईमानदारी से कहूं तो हम पिछले कुछ समय से ऐसा खेल रहे हैं। बल्ले से देखें तो पिछले दो मैचों में चीजें हमारे मुताबिक नहीं रही, लेकिन हमने फिर भी जीत हासिल की और यह मेरे लिए प्रभावित करने वाला है। हम अफगानिस्तान के खिलाफ भी ऐसी ही स्थिति में थे। लेकिन हम पिछले मैच में ठीक से आकलन नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि हार्दिक और धोनी ने अंत में काफी अच्छा खेल दिखाया। इस पिच पर 270 रन का स्कोर हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता।

धोनी की तारीफ

धोनी की बल्लेबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, 'धोनी को पता है कि उन्हें क्या करना है। एक दिन वह नहीं चले तो लोग चर्चा करने लगे। वह हमेशा वापसी करते हैं। उन्होंने कई मैचों में हमें जीत दिलाई है। उनका टीम का हिस्सा होना हमारी खुशकिस्मती है। वे उन खिलाड़ियों मेें से हैं जो संभलकर खेलते हैं और खेल की योजना को लेकर चलते हैं। वह गेम को अच्छी तरह समझते हैं। वह हमेशा फीडबैक देते हैं। धोनी इस खेल के लीजेंड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed