{"_id":"8d152842-7b43-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"virat-kohli-appointed-royal-challengers-bangalore-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली को मिली आरसीबी की कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली को मिली आरसीबी की कप्तानी
बंगलूरु/एजेंसी
Updated Wed, 20 Feb 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आईपीएल के छठे संस्करण के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का कप्तान बनाया गया है। कोहली ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल वेट्टारी की जगह ली है।
विज्ञापन
आरसीबी के मालिक विजय माल्या ने कहा, 'हम विराट कोहली को अपना कप्तान नियुक्त करके उन्हें काफी खुशी है।' उन्होंने कहा कि कोहली में एक कप्तान की सारी खूबियां हैं। वे क्रिकेट में हमेशा कुछ नया सिखने की कोशिश करते हैं और उन्हें अपनी कप्तानी के दौरान उसे लागू कराते हैं। खास बात यह है कि कोहली टीम के सभी सदस्यों को आपस में जोड़े रखने में सक्षम हैं। वे नए खिलाड़ियों का अच्छी तरह से हौसला बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
आरसीबी का कप्तान बनने पर कोहली ने खुशी जाहिर की है। साथ ही विजय माल्या को धन्यवाद कहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल विराट कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। आईपीएल में विराट कोहली ने 119.28 की स्ट्राइक रेट से 1,639 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन