फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Hardik Pandya Shares Video with Amazing dance on instagram

Virat-Hardik Dance: विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ किया डांस, वीडियो शेयर कर लिखा- आप जानते हैं कि...

Sun, 18 Sep 2022 05:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 05:33 PM IST
सार

विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों शानदार डांस कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले दोनों मस्ती कर रहे हैं और जरा भी तनाव में नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Hardik Pandya Shares Video with Amazing dance on instagram
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का डांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लय में लौट चुके हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में शानदार 122 रन बनाए थे। यह उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक था। इसके बाद से विराट का आत्मविश्वास लौट चुका है और वह तनावमुक्त हो चुके हैं। यह उनके रवैये में दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हार्दिक पांड्या के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। दोनों बहुत ही मजेदार डांस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या 2021 टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं। आईपीएल 2022 से ही वह शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, विराट कोहली ने लगभग तीन साल इंतजार करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है और वह भी खराब फॉर्म से उबर चुके हैं। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों को कोई तनाव नहीं है और मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो शेयर करते हुए विराट और हार्दिक ने लिखा "आप जानते हैं कि हम कैसे करते हैं।" दोनों स्टार खिलाड़ियों का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर होने के एक घंटे के अंदर 16 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा कमेंट भी आए हैं। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी चश्मा लगाकर मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। 

शानदार फॉर्म में हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 में वापसी करने के साथ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करते हुए गुजरात की टीम को चैंपियन बनाया। इस दौरान उनकी कप्तानी भी शानदार रही। इसके बाद भारतीय टीम में उन्होंने वापसी की और फिर से गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। कई मैच उन्होंने गेंदबाजी से पलटे तो कुछ में बल्ले से कमाल किया। कुछ मैचों में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया और अपने दम पर ही टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने तीन मैचों में भारत की कप्तानी भी की और रोहित के बाद भारत के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार बन चुके हैं। 

विराट लंबे समय बाद लय में लौटे
विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उन्होंने नवंबर 2019 के बाद कोई शतक नहीं लगाया था। इस बीच उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी। आईपीएल में भी कप्तानी छोड़ी, लेकिन उनकी फॉर्म नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने एक महीने का ब्रेक लिया और एशिया कप में फॉर्म हासिल कर लिया। पहले लगातार दो अर्धशतक लगाए फिर अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेल फॉर्म में लौटने का एलान कर दिया।

एशिया कप से पहले विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की शानदार फॉर्म भारत के लिए बेहद सुखद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed