फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट-गेल ने रिकॉर्डबुक को किया तहस-नहस, भारत-विंडीज मैच में बने 11 खास कीर्तिमान

Mon, 12 Aug 2019 07:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 12 Aug 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and chris gayle breaks many more records in india vs west indies at port of spain
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे वन-डे में भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम की मदद से 59 रन से हरा दिया। इसके साथ ही इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने-अपने नाम खास कीर्तिमान स्थापित किए। बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में कुल 11 खास रिकॉर्ड्स बने। आइए जानते हैं उन रिकॉर्डों के बारे में...



virat kohli and chris gayle breaks many more records in india vs west indies at port of spain
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट की अपनी 229 वीं पारी में 42वां शतक लगाया जबकि सचिन ने ये कमाल अपने वनडे करियर की 406वीं पारी में किया था। यानी विराट ने सचिन को सबसे तेज 42वां शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

virat kohli and chris gayle breaks many more records in india vs west indies at port of spain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बन गए। विराट ने विंडीज के खिलाफ सिर्फ 34 पारियों में ये कमाल किया। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से 37 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and chris gayle breaks many more records in india vs west indies at port of spain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान के तौर पर एक टीम के खिलाफ विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। पोंटिंग ने कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच शतक लगाए थे। अब विराट उनसे आगे निकल गए हैं। 

विज्ञापन
virat kohli and chris gayle breaks many more records in india vs west indies at port of spain
विराट कोहली डांस - फोटो : सोशल मीडिया

विराट ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में 19 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद का 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 1930 रन बनाए थे और अब कोहल (2032) के विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed