NZ Inning
91/3 (12.3 ov)
Glenn Phillips 33(23)*
Bevon Jacobs 26 (27)
IND elected to bowl
{"_id":"5981a9ca4f1c1b24088b4c1b","slug":"virat-can-equal-with-gavaskar-on-colombo-by-making-a-century","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोलंबो टेस्ट: गावस्कर की बराबरी कर कोहली छू सकते हैं एक और शिखर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलंबो टेस्ट: गावस्कर की बराबरी कर कोहली छू सकते हैं एक और शिखर
presented by शरद मिश्र
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : Cricinfo
कोलंबो में दूसरे टेस्ट में अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली शतक बनाते हैं तो वह महान सुनील गावस्कर की बराबरी कर लेंगे। भारत की ओर से बतौर कप्तान गावस्कर ने 11 शतक लगाए हैं। विराट के नाम बतौर कप्तान दस शतक हैं। पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन कप्तान रहते नौ शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान सात शतक लगाए हैं। गावस्कर ने पूरे टेस्ट कैरियर में 34 शतक जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 51 शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली ने अब तक 58 टेस्ट मैचों की 99 पारियों में 4603 रन बनाए हैं
विराट कोहली
कोलंबो टेस्ट की पहली इनिंग विराट के टेस्ट कैरियर की सौवीं इनिंग होगी। अगर विराट शतक लगाते हैं तो वह गावस्कर की बराबरी करने के अलावा अपनी इस शतकीय इनिंग को भी यादगार बना देंगे। कोहली ने अब तक 58 टेस्ट मैचों की 99 पारियों में 4603 रन बनाए हैं। जिसमें 17 शतक शामिल हैं।