{"_id":"907ed642-af35-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"virat-can-break-record-of-gayle-says-watson","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो विराट तोड़ सकते हैं गेल का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो विराट तोड़ सकते हैं गेल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 27 Apr 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरिबियाई तूफान क्रिस गेल के नाबाद 175 रन का रिकॉर्ड यदि कोई तोड़ सकता है तो वह भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली हैं।
विज्ञापन
यह मानना है राजस्थान रॉयल्स के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन का। वाटसन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मात्र 60 गेंदों में आईपीएल-6 का पहला शतक बनाया।
अगले ही दिन रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के तूफानी ओपनर गेल ने मात्र 30 गेंदों में सैकड़ा ठोककर वाटसन के शतक को गुमनामी में धकेल दिया। गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में 13 चौकों और 17 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
बकौल वाटसन, "ट्वंटी-20 में शतक बनाने के लिए कुछ विशेष करने की जरूरत है। यही कारण है कि इस फॉर्मेट में कम ही शतक बन पाए हैं। गेल का प्रयास तो महा मानवीय प्रयास था।"
विज्ञापन
यह पूछने पर कि गेल का रिकॉर्ड कौन बल्लेबाज तोड़ सकता है। इस पर वाटसन का जवाब था, "मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आ रहा है और वह विराट कोहली हैं। इस रिकॉर्ड में सुधार करना मुश्किल है। जब ब्रैंडन मैकुलम ने आईपीएल के पहले संस्करण में केकेआर की तरफ से 158 रन बनाए थे तब सबने सोचा था कि यह रिकॉर्ड टिका रहेगा। लेकिन अब गेल ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।"
उन्होंने कहा, "इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अति मानवीय प्रयास की जरूरत होगी लेकिन जैसा मैंने कहा कि हमेशा कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनमें यह क्षमता होती है। विराट ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेल से आगे जा सकते हैं। ऐसा करने के लिए अद्भुत प्रतिभा की जरूरत होगी और विराट में यह प्रतिभा है।"