{"_id":"0b9c5a11fb65a864a7a02eeeb5f241e7","slug":"virat-became-no-one-batsman-in-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शून्य पर आउट हुए विराट कोहली बने नंबर वन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शून्य पर आउट हुए विराट कोहली बने नंबर वन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Nov 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेजोड़ फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच में शून्य पर आउट हो गए हों लेकिन सीरीज के बाद जारी रैंकिंग में वह अपने सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात मैचों की सीरीज में दो शतकों के अपने जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज का खिताब हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को बंगलूरू में समाप्त हुई दोनों टीमों के बीच सीरीज के बाद जारी नई आईसीसी रैंकिंग में विराट तीन स्थान की छलांग के साथ नंबर एक पर पहुंच गए हैं।
अमला को हटाया
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला टॉप पर थे। विराट इस सीरीज से पहले 819 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। सीरीज की समाप्ति के बाद कोहली के खाते में 857 रेटिंग अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
कोहली ने सीरीज के छठे वनडे में शतकीय पारी के साथ 869 अंकों की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन आखिरी मैच में शून्य पर रन आउट होने के कारण वह 857 अंकों पर आ गए। उन्होंने इस सीरीज में दो शतकों और दो अर्धशतकों सहित कुल 344 रन बनाए।
सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह तीसरे स्थान पर रहे।
रोहित को 25 पायदान का फायदा
सातवें वनडे में दोहरा शतक बनाने की उपलब्धि अपने नाम करने वाले और सीरीज में सर्वाधिक 491 रन बनाने वाले रोहित शर्मा 25 स्थान की गगनचुंबी छलांग के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
सीरीज से पहले रोहित 40वें स्थान पर थे, लेकिन बंगलुरू में बनाए गए आतिशी दोहरे शतक ने उन्हें एक झटके में 15वें नंबर पर पहुंचा दिया।
उनके खाते में 655 रेटिंग अंक हो गए हैं। रोहित दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने सीरीज में दो शतक, एक अर्धशतक और 122.75 के औसत से 491 रन बनाए, जो एक द्विपक्षीय सीरीज का नया रिकार्ड है।
धोनी छठे स्थान पर
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीरीज में अपने बेहतरीन मैच फिनिशर प्रदर्शन की बदौलत एक स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।
सीरीज में एक शतक की मदद से 284 रन बनाने वाले ओपनर शिखर धवन 12 स्थान की छलांग के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर जा पहुंचे हैं।
सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना तीन स्थान गिरकर 19वें, रवींद्र जडेजा आठ स्थान गिरकर 66वें और युवराज सिंह 11 स्थान गिरकर 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
तीसरे स्थान पर पहुंचे बैली
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जार्ज बैली ने (478 रन) अपने जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत वनडे रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
बैली ने छह स्थान की छलांग लगाई और अपनी सर्वश्रेष्ठ 835 अंकों की रेटिंग के साथ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।