{"_id":"de0b1b2b3df9303092ca5c3f061effd5","slug":"virat-at-6th-position-in-t20-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"करार उल्लंघन मामले में फंसे कोहली को मिली अच्छी खबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करार उल्लंघन मामले में फंसे कोहली को मिली अच्छी खबर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी नाइकी के साथ करार के उल्लंघन मामले में फंसे टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली के लिए एक अच्छी खबर आई है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दौरे में टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले कोहली आईसीसी ट्वंटी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में छठें पायदान पर आ गए हैं। इसके साथ ही कोहली टी-20 क्रिकेट में भारत के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में कोहली के अलावा सुरेश रैना भी शामिल हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना इस सूची में आठवें पायदान पर हैं। जबकि बल्लेबाजों की सूची में तीसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह हैं और वह 16वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
मुश्किल में फंसे टीम इंडिया के विराट
हालांकि शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में एक भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है। गेंदबाजों की सूची में 16वें पायदान पर काबिज फिरकी गेंदबाज आर अश्विन टी-20 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज हैं।
दूसरी ओर, टी-20 टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के पास नंबर वन पायदान के करीब पहुंचने का बेहतरीन मौका है। पाक को जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 अगस्त से दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
दूसरे स्थान पर काबिज पाक टीम के अभी 124 रेटिंग अंक हैं और वह अगर जिम्बाब्वे को दोनों मैचों में हरा देती है तो उसके 125 अंक हो जाएंगे। नंबर वन टीम श्रीलंका के 128 अंक हैं।