{"_id":"5f28d1b08ebc3e60595f73af","slug":"violation-of-biosafety-norms-in-ipl-will-be-costly-recommendation-of-strict-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में जैव सुरक्षा भंग करना पड़ेगा महंगा, कड़ी पेनाल्टी लगाने की सिफारिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में जैव सुरक्षा भंग करना पड़ेगा महंगा, कड़ी पेनाल्टी लगाने की सिफारिश
Tue, 04 Aug 2020 08:40 AM IST
योगेश साहू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 04 Aug 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
ipl
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के लिए तैयार किए गए जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ना क्रिकेटरों के साथ सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी सदस्यों को महंगा पड़ेगा। संचालन परिषद ने सिफारिश की है कि किसी तरह की कोताही बरतना मुश्किलों को दावत देना होगा। कड़ी पेनाल्टी निर्धारित की जानी चाहिए। सभी सदस्यों ने हामी जताते हुए कड़े कोड ऑफ कंडक्ट और उल्लंघन पर कई तरह की पेनाल्टी निर्धारित करने की बात कही है।
विज्ञापन
कोर्ट जा सकती है परिषद
बोर्ड संविधान के तहत आईपीएल को सात सप्ताह का निर्धारित किया गया है, पर इस बार 53 दिनों के लिए मंजूरी दी गई है। मुद्दा उठने पर सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी लेने की बात कही गई, जिससे बाद में किसी तरह की कानूनी अड़चन न पैदा हो।
विज्ञापन
पहले मुंबई सहित 6 शहरों में कराने की थी योजना
आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने स्पष्ट किया कि पहले मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, अहमदाबाद, बड़ौदा, राजकोट कुल छह शहरों में लीग के आयोजन की योजना थी। लेकिन खेल गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी नहीं होना और इनमें से कुछ शहरों में बाद में कोरोना को लेकर हालात और खराब होने लगे।
विज्ञापन