{"_id":"593e88d51126f411168b47a6","slug":"vinod-rai-said-anil-kumble-will-stays-as-team-india-s-coach-till-west-indies-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद राय की घोषणा, वेस्टइंडीज दौरे पर कुंबले ही रहेंगे टीम इंडिया के कोच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विनोद राय की घोषणा, वेस्टइंडीज दौरे पर कुंबले ही रहेंगे टीम इंडिया के कोच
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के प्रमुख कोच के चयन पर सस्पेंस फिलहाल खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सलाहकार समिति (सीएसी) के अध्यक्ष विनोद राय ने सोमवार को घोषणा की कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुंबले टीम के कोच बने रहेंगे। सीएसी का कहना है कि टीम के प्रमुख कोच को चुने जाने के लिए उन्हें थोड़ा और समय चाहिए, इसलिए कुंबले का अभी कोच बने रहना ही ठीक होगा। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के दौरे पर पांच एक दिवसीय मैच खेलने हैं। इसके लिए टीम इंग्लैंड से सीधे वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो जाएगी। मैच 23, 25, 30 जून, 2 और 6 जुलाई को खेले जाएंगे।
बता दें कि समिति के सदस्य सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर ने लंदन में मीटिंग की और अपना फैसला सुनाया। ये पहले से ही माना जा रहा था कि समिति कुंबले को हटाए जाने के पक्ष में नहीं है। वहीं विराट कोहली ने सीएससी के सदस्यों से मुलाकात करके कहा था कि वे रवि शास्त्री को कोच के रूप में चाहते हैं। पूर्व टेस्ट ओपनर वीरेंद्र सहवाग सहित 6 देश-विदेश के 6 खिलाड़ी टीम इंडिया का कोच बनने के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
कुंबले से पहले रवि शास्त्री टीम इंडिया के साथ बतौर डायरेक्टर जुड़े हुए थे। हालांकि, बीसीसीआई यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि कप्तान कोच नियुक्ति के संबंध में अपनी राय रख सकते हैं, मगर उनके पास कोच चुनने का अधिकार नहीं है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना के अनुसार जो भी भारतीय टीम का कोच बनेगा, वो 2019 विश्व कप तक टीम इंडिया के साथ बना रहेगा।
विज्ञापन
Anil Kumble will continue as Indian team's coach till the West Indies series, subject to his acceptance: COA Vinod Rai (File Photo) pic.twitter.com/NtloKnwmV9
— ANI (@ANI_news) June 12, 2017विज्ञापन