फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vinod kambli: Marcus Couto friend of former indian cricketer gives health update says he is fine now

Vinod Kambli Hospitalised: विनोद कांबली की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, खास दोस्त ने कहा- वो अभी ठीक हैं लेकिन..

Tue, 24 Dec 2024 05:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 24 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

कांबली के दोस्त मार्कस क्यूटो ने बताया कि पूर्व बल्लेबाज की हालत अब स्थिर है। इलाज चलने तक वह अस्पताल में ही रहेंगे।

विज्ञापन
vinod kambli: Marcus Couto friend of former indian cricketer gives health update says he is fine now
विनोद कांबली - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। कांबली के दोस्त मार्कस क्यूटो ने बताया कि पूर्व बल्लेबाज की हालत अब स्थिर है। इलाज चलने तक वह अस्पताल में ही रहेंगे।
विज्ञापन

'कांबली अब ठीक हैं'
कांबली के दोस्त क्योटू ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा- कांबली अब ठीक हैं। उन्हें यूरीन संक्रमण है और उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मैं आज अस्पताल में उनसे मिला। मैंने उनसे कहा कि वे उसका एक महीने तक अस्पताल में इलाज करें क्योंकि उसे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। जब कोई उसके इलाज पर पैसे खर्च करने को तैयार है, तो क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

कांबली को हुआ बुखार
मंगलवार को अस्पताल के डॉ. विवेक त्रिवेदी ने भी पूर्व क्रिकेटर की हेल्थ पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि कांबली पर यूरीन संक्रमण के इलाज का असर हो रहा है। त्रिवेदी उस मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो पूर्व क्रिकेटर के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक पूर्व भारतीय बल्लेबाज का एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें बुखार होने के कारण इस तरह की चिकित्सा प्रक्रिया पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर की हालत स्थिर
त्रिवेदी ने कहा कि पहले की गई कई चिकित्सीय जांचों में मस्तिष्क में थक्के का पता चलने के बाद एमआरआई प्रक्रिया जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि कांबली को एक या दो दिन के भीतर आईसीयू से बाहर निकाले जाने और लगभग चार दिनों के बाद छुट्टी दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व क्रिकेटर की हालत चार दिन पहले गंभीर हो गई थी, जब उनका मूत्र मार्ग काफी संक्रमित था लेकिन इसमें अब काफी सुधार है। त्रिवेदी ने कहा कि कुछ और दिन घर पर रहने से उनकी स्थिति जटिल हो सकती थी, उन्होंने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके रक्तचाप में भी उतार-चढ़ाव हो रहा था। डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, अगले 24 घंटों तक उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जाएगी और उन्हें आईसीयू से बाहर निकालने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed