WI Inning
60/1 (7.4 ov)
Target: 352
Amir Jangoo 13(11)*
Shai Hope 31 (28)
WI need 292 runs in 42.2 remaining overs
{"_id":"5ab2449a4f1c1b91778b6a79","slug":"vijay-shankar-disappoint-to-fail-in-nidahas-trophy-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक के छक्के पर पहली बार शंकर ने खोली अपनी जुबान, बताया- क्या चल रहा था दिमाग में उस वक्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कार्तिक के छक्के पर पहली बार शंकर ने खोली अपनी जुबान, बताया- क्या चल रहा था दिमाग में उस वक्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
विजय शंकर
- फोटो : file
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया निदाहास ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हर भारतीय क्रिकेट फैंस के जहन में अभी भी ताजा है। इस मैच की आखिरी गेंद पर 5 रन की जरुरत थी और सामने खड़े दिनेश कार्तिक ने जिस खूबसूरती के साथ छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई, वो पल हर किसी को लंबे वक्त तक याद रहेगा।
विज्ञापन
दरअसल उस क्षण को याद करते हुए शंकर ने बताया कि मैं आउट होकर ड्रेसिंग रूम में अपनी आंख बंद करके भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि कार्तिक लास्ट बॉल को किसी तरह बस बाउंड्री के पार पहुंचा दें। कुछ देर के बाद मैंने जैसे ही अपनी आंखें खोली तो स्टेडियम में बहुत शोर हो रहा था और फैंस नाच रहे थे।
विज्ञापन
मैं खुशी के मारे कूद पड़ा और दौड़ते हुए दिनेश कार्तिक के पास जा पहुंचा। शंकर ने कहा कि वह कर्नाटक की ओर से खेलते हुए हमारे सिर्फ मेंटर ही नहीं है बल्कि मेरे लिए आइडल भी हैं। इस जीत को याद करते हुए उनका कहना था, 'यह मेरी जिंदगी का कभी न भूल पाने वाला क्षण था।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं सोच था कि यह आखिर मेरे साथ हो क्या रहा है। अगर कार्तिक छक्का न मारते तो अगर हम हार जाते तो। बस यही सब दिमाग में चल रहा था। मैं यह भी सोच रहा था कि अगर मैंने इतनी डॉट बॉल ने खेली होती तो हम आसानी से जीत जाते। मैं इस जीत के लिए कार्तिक का शुक्रगुजार हूं कि उनकी वजह से हम मैच जीतने में कामयाब रहे।'