फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Shankar and Mayank Agrawal got seat in Team India

INDvAUS: पांड्या और राहुल की जगह टीम इंडिया ने इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका

Sun, 13 Jan 2019 01:59 AM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 13 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vijay Shankar and Mayank Agrawal got seat in Team India

भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज में सस्पेंड चल रहे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जगह मयंक अग्रवाल और विजय शंकर को जगह दी गई है। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक यह सुझाव चयनकर्ताओं ने दिया था कि टीम में राहुल के स्थान पर मयंक और पांड्या की जगह विजय शंकर को शामिल किया जाए। 

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को शुक्रवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गयी टिप्पणियों के लिए जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया गया जिसके कारण वे शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


इन दोनों क्रिकेटरों की ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गई आपत्तिजनक टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था। उन्हें सिडनी में शनिवार को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिये टीम में भी नहीं चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच लंबित रहने तक पंड्या और राहुल निलंबित, नए सिरे से जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने पीटीआई से कहा, ‘पंड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित किया गया है।’ बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नए सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘जो जांच करेगा वह बीसीसीआई की अंतरिम समिति होगी या तदर्थ लोकपाल इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम प्रबंधन यह फैसला करेगा कि वह इन दोनों को टीम में बनाए रखना चाहता है या उन्हें स्वदेश भेजना चाहता है। कुछ का मानना है कि उन्हें टीम के साथ रखना चाहिए क्योंकि स्वदेश में उनके खिलाफ लोगों का रवैया कड़ा हो सकता है जबकि बीसीसीआई के अधिकतर अधिकारी इसके खिलाफ हैं।’

यह फैसला तब आया जबकि सीओए में राय की साथी डायना इडुल्जी ने इन दोनों पर ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की थी क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है।

इडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी।

कानूनी टीम से राय लेने के बाद इडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था।’ 

कार्यक्रम में की गयी इन दोनों की टिप्पणियों की भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी निंदा की। उन्होंने इसे अनुचित बताया। पंड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस विवाद के बाद खिलाड़ियों को मनोरंजन से जुड़़े कार्यक्रमों में भाग लेने से रोक सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed