{"_id":"01584252-9098-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"vijay-moves-to-career-best-43rd-spot-in-icc-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में धवन की 61वें स्थान से शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में धवन की 61वें स्थान से शुरुआत
दुबई/एजेंसी
Updated Tue, 19 Mar 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में तीसरे टेस्ट में छह विकेट की शानदार जीत के नायक ओपन शिखर धवन ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सीधे 61वें पायदान से कैरियर की शुरुआत की है। वहीं, दूसरे ओपनर मुरली विजय और बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन
मोहाली में अपने आगाज टेस्ट में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन के खाते में 420 रेटिंग अंक हैं। वहीं, लगातार दूसरे शतक की बदौलत मुरली 16 स्थान की लंबी छलांग से 43वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विजय के अब 500 रेटिंग अंक हैं, जो उनके कैरियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। मोहाली में दोनो पारियों में तीन-तीन विकेट लेकर भारत की जीत अहम भूमिका निभाने वाले सौराष्ट्र के लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा छह स्थान की सुधार से 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जडेजा के 463 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाजों में विराट कोहली 24वें से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह 648 रेटिंग अंक से अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं। मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार टॉप-100 गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं। वह अब 82वें स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की रैंकिंग में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
पुजारा दो स्थान फिसलकर 12वें, सचिन 19वें से 21वें और धोनी 21वें से 24वें स्थान पर खिसक गए हैं। गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन आठवें, प्रज्ञान ओझा नौवें और इशांत शर्मा 34वें स्थान पर कायम हैं।
भारत के पास दूसरे स्थान पर आने का मौका
ऑस्ट्रेलिया से 3-0 से अपराजेय बढ़त बना चुके भारत के पास आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आने का मौका रहेगा। भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी एक अप्रैल की कट आफ तारीख पर दूसरे स्थान पर पहुंचने और साढ़े तीन लाख डालर का पुरस्कार पाने की होड़ में हैं।
दक्षिण अफ्रीका का इस तारीख तक नंबर वन बने रहना तय है। भारत ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में पराजित किया जबकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंगटन में टेस्ट ड्रा रहा। टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अंक तालिका सीरीज की समाप्ति के बाद अपग्रेड होगी।
भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैड के बीच 13 अंकों का फासला है। ऑस्ट्रेलिया और भारत का आखिरी टेस्ट 26 मार्च को समाप्त होगा। दक्षिण अफ्रीका 128 अंकों के साथ चोटी पर है। इंग्लैंड (118) से दूसरे, ऑस्ट्रेलिया (117) से तीसरे और भारत (105) चौथे स्थान पर है।