फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Mallya seen at the Oval for watch 5th test match between India England

VIDEO: INDvENG टेस्ट देखने स्टेडियम पहुंचा भगोड़ा माल्या, नजर पड़ते ही फैंस चिल्लाने लगे 'चोर-चोर'

Sat, 08 Sep 2018 08:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya seen at the Oval for watch 5th test match between India England
vijay mallya - फोटो : pti

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी व पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। फिलहाल, जोस बटलर 11* और आदिल राशिद 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं पांच मैंचों की इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला पीएनबी बैंक को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला भगोड़ा विजय माल्या स्टेडियम में देखने पहुंचा। माल्य उस वक्त कैमरे की रडार में कैद हो गया जब वह कुछ लोगों के साथ यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में एंट्री कर रहा था। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शराब कारोबारी विजय माल्या पहले भी कई बार टीम इंडिया के मैच देखने स्टेडियम आ चुका है। इससे पहले वह 11 जून, 2017 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए ओवल के इसी स्टेडियम में आया था। उस वक्त भारतीय फैंस ने उन पर यहां जमकर हूटिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले माल्या ने विराट कोहली के 'चैरिटी डिनर' में पहुंचकर तब भारतीय क्रिकेट टीम को परेशानी में डाल दिया था, लेकिन आज जब वह स्टेडियम में पहुंचा तो उसे खुद शर्मसार होना पड़ा। माल्या ने जब मशहूर सर जैक हॉब्स गेट से प्रवेश किया और तब कुछ समर्थकों ने 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया। भारत सरकार माल्या के प्रत्यर्पण के लिये प्रयास कर रही है।'


देखें वीडियो:
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed