फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy series final

आज इशांत अपनी रफ्तार और धवन दिखाएंगे बल्ले का दम

Mon, 28 Dec 2015 10:40 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy series final

दिल्ली की टीम सोमवार को जब विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में गुजरात से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार खिताब जीतने पर लगी होंगी। दिन-रात्रि खिताबी मुकाबला बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली ने इससे पहले 2012-13 में विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।

विज्ञापन


दिल्ली का दारोमदार जहां अपने गेंदबाजों पर वहीं गुजरात को अपने ऑलराउंडर अक्षर पटेल से उम्मीदें होंगी जिन्होंने सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ 43 रनों पर छह विकेट चटकाए थे। दिल्ली की टीम में बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन शामिल हैं जोकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ज्यादा रन नहीं कर पाए। इस टूर्नामेंट में भी अभी तक उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है।
विज्ञापन


दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर के पास एंडवांटेज है क्योंकि उनके पास तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और पवन नेगी के रूप में दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दिल्ली के लिए युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 80 रन बनाए। दिल्ली की टीम को शिखर धवन, कप्तान गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद और इशांत शर्मा से बेहतरीन प्रदर्शन की आस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच इसी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले हैं, लिहाजा उसके खिलाड़ी पिच के मिजाज से अच्छी तरह वाकिफ होंगे।

पटेल होंगे अपनी टीम के तुरूप के पत्ते

vijay hazare trophy series final

एक तरफ दिल्ली का पलड़ा गुजरात पर भारी लग रहा है तो उधर पार्थिव पटेल के नेतृत्व में खेल रही गुजरात की टीम ने अपना पिछला मैच अलूर में खेला था जहां पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी। फाइनल मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाजों को परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में दिक्कत आ सकती है क्योंकि बंगलुरू में गेंद थोड़ी नीचे रह रही है। इशांत ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनका अनुभव कभी भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है।

गुजरात की टीम में ज्यादा बड़े नाम नहीं हैं लेकिन अक्षर पटेल इस सीजन में उनके लिए हीरो साबित हो रहे हैं। उन्होंने न केवल विकेट लिए हैं बल्कि फिनिशर के रूप में अच्छी भूमिका निभाकर टीम को कई बार मुश्किल से उबारा है। वह सीजन में 19 विकेट लेने के अलावा 233 रन बनाकर अपनी टीम की ओर से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रूजूल भट ने सर्वाधिक 275 रन बनाए हैं। इसके अलावा पार्थिव पटेल, प्रियंक पंचाल, चिराग गांधी और मनप्रीत जुनेजा से टीम की उम्मीदें जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed