फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Punjab and Karnataka win Prabhsimran and Mayank hit centuries Arshdeep took five wickets

Vijay Hazare Trophy: पंजाब और कर्नाटक की जीत, प्रभसिमरन और मयंक ने जड़े शतक, अर्शदीप ने लिए पांच विकेट

Sat, 28 Dec 2024 09:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Dec 2024 09:55 PM IST
सार

कर्नाटक ने कप्तान मयंक अग्रवाल के दूसरे मैच में दूसरे शतक की बदौलत अरूणाचल प्रदेश पर 10 विकेट की जीत से ग्रुप सी में अपना शीर्ष स्थान पक्का कर लिया।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Punjab and Karnataka win Prabhsimran and Mayank hit centuries Arshdeep took five wickets
मयंक अग्रवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पांच विकेट और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की नाबाद 150 रन की पारी से पंजाब ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में मुंबई को आठ विकेट से हरा दिया। प्रभसिमरन ने महज 101 गेंद में 150 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 10 छक्के जड़े। उन्होंने अभिषेक शर्मा (66 रन, चार चौके, पांच छक्के) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 21.5 ओवर में 150 रन की भागीदारी निभाई जिससे पंजाब ने 249 रन का लक्ष्य महज 29 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले मुंबई की टीम अर्शदीप (38 रन देकर पांच विकेट) के सामने जूझती नजर आई जिससे टीम 48.5 ओवर में 248 रन पर सिमट गई। एक समय मुंबई की टीम 28 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी जिसके बाद यह स्कोर सात विकेट पर 112 रन हो गया। लेकिन अंत में अर्थव अंकोलेकर (66 रन) और शार्दुल ठाकुर (43 रन) की मदद से मुंबई सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। ग्रुप चरण में मुंबई की दूसरी हार है, इससे पहले उसे पिछले हफ्ते टूर्नामेंट के बड़े स्कोर वाले शुरूआती मैच में कर्नाटक से पराजय झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक ने अरुणाचल प्रदेश को हराया
कर्नाटक ने कप्तान मयंक अग्रवाल के दूसरे मैच में दूसरे शतक की बदौलत अरूणाचल प्रदेश पर 10 विकेट की जीत से ग्रुप सी में अपना शीर्ष स्थान पक्का कर लिया। तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक और बाएं हाथ के स्पिनर हार्दिक राज ने चार-चार विकेट झटके जिससे कर्नाटक ने अरूणाचल प्रदेश को 166 रन पर समेट दिया। कर्नाटक ने फिर यह लक्ष्य महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें अग्रवाल के नाबाद 100 रन (45 गेंद, सात चौके, सात छक्के) के अलावा अभिनव मनोहर ने 66 रन (41 गेंद, चार चौके, चार छक्के) का योगदान दिया।
विज्ञापन

ये टीमें भी जीतीं
वहीं ग्रुप ई के मैच में भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या विफल रहे जिससे बड़ौदा को बंगाल से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पांड्या महज एक रन बना पाये जिससे बड़ौदा ने 228 रन का स्कोर बनाया। बंगाल ने अनुष्टुप मजूमदार के नाबाद 99 रन से यह लक्ष्य महज तीन विकेट गंवाकर 43 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद में दिल्ली की केरल पर जीत में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (48 रन देकर तीन विकेट) ने चमकदार प्रदर्शन किया। ग्रुप ई के इस मैच में दिल्ली ने पांच विकेट पर 258 रन बनाये और केरल को 229 रन पर समेटकर 29 रन से जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को हराया
प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक गोस्वामी (85) के शानदार अर्धशतक की मदद से उत्तर प्रदेश ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 32 रन से हराया। उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 272 रन बनाए। अभिषेक ने 81 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा शिवम मावी ने 48 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली, जबकि समीर रिजवी ने भी 48 रन का योगदान दिया। हालांकि कप्तान रिंकू सिंह एक रन पर ही आउट हो गए। हर्ष यादव को सर्वाधिक तीन विकेट मिले। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 49.4 ओवर में 240 रन पर ही सिमट गई। कप्तान अमनदीप ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए मोहसिन खान को तीन विकेट मिले जबकि कर्ण शर्मा और विपराज ने दो-दो चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed