Vijay Hazare Trophy: तमिलनाडु के इस सलामी बल्लेबाज ने मचाया धमाल, छह गेंद पर जड़ दिए छह चौके, देखें वीडियो
इस ओवर से तमिलनाडु ने कुल 29 रन बटोरे, जिसमें 24 रन जगदीशन के रहे। तुषार 11 रन और जगदीशन 52 गेंद में 10 चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए।
विस्तार
दरअसल, राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 267 रन बनाए थे और 268 रन का लक्ष्य रखा था। अभिजीत तोमर ने 125 गेंद में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 111 रन की पारी खेली थी। कप्तान महिपाल लोमरोर ने 49 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे। वहीं, सचिन यादव ने चार रन, दीपक हुड्डा ने सात रन और कार्तिक शर्मा ने 35 रन बनाए थे। समप्रीत जोशी ने 15 रन, कुकना अजय सिंह ने दो रन, मानव सुथार ने एक रन, अनिकेत चौधरी ने दो रन, खलील अहमद ने एक रन और अमन शेखावत ने चार रन बनाए। तमिलनाडु की एर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट निकाले। वहीं, संदीप वॉरियर को दो विकेट और कप्तान आर साई किशोर को दो विकेट मिले। त्रिलोक नाग को एक विकेट मिला।
जवाब में तमिलनाडु के तुषार रहेजा और जगदीशन ओपनिंग के लिए उतरे। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। दूसरे ओवर में अमन शेखावत गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पहली गेंद वाइड और चार रन के लिए गई। यानी कुल पांच रन आए। इसके बाद छह लीगल डिलीवरी पर जगदीशन ने छह चौके जड़ दिए। इस ओवर से तमिलनाडु ने कुल 29 रन बटोरे, जिसमें 24 रन जगदीशन के रहे। तुषार 11 रन और जगदीशन 52 गेंद में 10 चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। भूपति कुमार खाता नहीं खोल सके। वहीं, बाबा इंद्रजीत 37 रन बना सके। इसके बावजूद तमिलनाडु की पारी 47.1 ओवर में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई।
4⃣wd,4⃣,4⃣,4⃣,4⃣,4⃣,4⃣
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 9, 2025
29-run over! 😮
N Jagadeesan smashed 6⃣ fours off 6⃣ balls in the second over to provide a blistering start for Tamil Nadu 🔥#VijayHazareTrophy | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/pSVoNE63b2 pic.twitter.com/JzXIAUaoJt
