फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: kl rahul,Padikkal power Karnataka to final to beat Chhattisgarh

विजय हजारे ट्रॉफीः केएल राहुल ने दिखाया दम, कर्नाटक-तमिलनाडु के बीच होगी खिताबी जंग

Thu, 24 Oct 2019 08:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Oct 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: kl rahul,Padikkal power Karnataka to final to beat Chhattisgarh
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल (88*) और देवदत्त पडिक्कल (92) की अर्द्धशतकीय पारियों से कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से रौंदकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब खिताब के लिए शुक्रवार को कर्नाटक का सामना तमिलनाडु से होगा जिसने गुजरात को पांच विकेट से पराजित किया।

विज्ञापन


कर्नाटक ने 224 रन के लक्ष्य को 40 ओवर में हासिल कर लिया। राहुल और पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अजय मंडल पडिक्कल को क्लीन बोल्ड का तोड़ा। इसके बाद राहुल ने मयंक अग्रवाल (47*, 33 गेंद, 4 छक्के, 3 चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए अटूट 74 रन जोड़कर टीम को आसान जीत दिला दी।
विज्ञापन


राहुल ने अपनी पारी में 111 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का जड़ा। छत्तीसगढ़ की टीम वी कौशिक (4/46) के आगे दो गेंद शेष रहते 223 रन पर आउट हो गई। अमनदीप खरे ने 78,सुमित सुरेशराव रायकर ने 40, हरप्रीत सिंह ने 25 और मंडल ने 26 रन बनाए। कर्नाटक के लिए अभिमन्यु मिथुन, के गौतम और प्रवीण दुबे ने दो-दो विकेट लिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु ने गुजरात को पांच विकेट से रौंदा

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तमिलनाडु ने गुजरात को पांच विकेट से मात दी। गुजरात की टीम पहले खेलते हुए ध्रव रावल 40, अक्षर पटेल 37 और चिंतन गाजा नाबाद 24 रन की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन ही बना पाई।

तमिलनाडु की ओर से एम मोहम्मद ने तीन और अश्विन व वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया। दिनेश की कार्तिक की कप्तानी वाले तमिलनाडु ने लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 181 रन बनाकर हासिल कर लिया। एम शाहरुख खान ने नाबाद 56, कार्तिक ने 47, अभिनव मुकुंद ने 32 और सुंदर ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed