फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Aryan Juyal's century helped UP beat Delhi by nine wickets, the team's first win in three matches

विजय हजारे ट्रॉफी : आर्यन जुयाल के शतक से यूपी ने दिल्ली को नौ विकेट से हराया, टीम की तीन मैचों में पहली जीत  

Sun, 12 Dec 2021 06:31 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 12 Dec 2021 06:31 AM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली को 37 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराने के बाद यह तीन मैचों में उत्तर प्रदेश की टीम की पहली जीत थी। ग्रुप सी के मुकाबले में दिल्ली को टॉस हारने के बाद उत्तर प्रदेश ने बल्लेबाजी के लिए उतारा था।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Aryan Juyal's century helped UP beat Delhi by nine wickets, the team's first win in three matches
Aryan Juyal

विस्तार

आर्यन जुयाल (120 नाबाद) और माधव कौशिक (89) की मदद से उत्तर प्रदेश की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली को 37 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। यह तीन मैचों में उसकी पहली जीत रही।

विज्ञापन


ग्रुप सी के मुकाबले में दिल्ली को टॉस हारने के बाद उत्तर प्रदेश ने बल्लेबाजी के लिए उतारा। ललित यादव (57) और अनुज रावत (50) की मदद से दिल्ली 49 ओवरों में 243 रन पर ढेर हो गईे। तेज गेंदबाज शिवम मावी ने 48 रन देकर चार विकेट लिए जबकि यश दयाल और शिवम शर्मा को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट मोहसिन के खाते में आया।
विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी : टीम की तीन मैचों में पहली जीत  
जवाब में उत्तर प्रदेश ने 43.5 ओवरों में एक विकेट पर 244 रन बना लिए। आर्यन ने 134 गेंदों की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। माधव ने 101 गेंदों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान कर्ण शर्मा 31 रन पर नाबाद रहे। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की झारखंड पर 28 रन से जीत
कप्तान हिमांशु राणा (94) महज छह रन से शतक से जरूर चूक गए लेकिन हरियाणा ने ग्रुप सी में झारखंड को 28 रन से हरा दिया। हरियाणा ने तीन विकेट पर 281 रन बनाए थे लेकिन झारखंड की टीम 49.3 ओवरों में 253 पर ढेर हो गई। उत्कर्ष सिंह ने 78 और नजीम सिद्दिकी ने 62 रन का योगदान दिया। युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए। संजय ने दो, मोहित शर्मा, टीनू, अमन, हिमांशु ने एक-एक विकेट लिया।


ऋतुराज के शतक के बावजूद महाराष्ट्र को मिली हार  
 कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (124) के शतक के बावजूद महाराष्ट्र को केरल के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली। गायकवाड़-राहुल त्रिपाठी (99) के बीच तीसरे विकेट पर 195 रन की साझेदारी से महाराष्ट्र ने 8 विकेट पर 291 का स्कोर बनाया था लेकिन केरल ने विष्णु विनोद (100) और जोसफ (71*) की पारियों से 48.5 ओवरों में 6 विकेट पर 294 रन बना लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed