फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare trophy 2021 Uttar Pradesh qualify for final after 16 years

16 साल बाद फाइनल में यूपी: विजय हजारे ट्रॉफी खिताब के लिए रविवार को मुंबई से होगा सामना

Fri, 12 Mar 2021 09:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Mar 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare trophy 2021 Uttar Pradesh qualify for final after 16 years
उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

अक्शदीप नाथ (1/29, 71 रन) के ऑलराउंड खेल के दम पर उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 44 गेंद शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त देकर 16 साल बाद जबकि कुल तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब खिताब के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश का सामना मुंबई से होगा, जिसने कर्नाटक को 72 रन से पराजित किया।

विज्ञापन


यूपी की टीम 2004-05 में तमिलनाडु के साथ मैच टाई रहने पर संयुक्त विजेता बनी। इसके बाद 2006 में फाइनल में रेलवे से हार गई थी। गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला भारी पड़ा। खब्बू मध्यम तेज गेंदबाज यश दयाल (3/34) और युवा आकिब खान (2/22) की जोड़ी ने गुजरात के शीर्ष क्रम को उखाड़ फेंका और टीम ने 92 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन


हेत पटेल (60) और पीयूष चावला (32) ने छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर स्कोर 150 के पार पहुंचाया। इसके बाद गुजरात की पारी 48.1 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश ने 42.4 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। हालांकि टीम की शुरुआत भी खराब रही और उसने 45 ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे। अक्शदीप ने कप्तान कर्ण शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 89 और उपेंद्र यादव (31*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। नाथ जब आउट हुए तो टीम को जीत के लिए 11 रन दरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पडीक्कल पर भारी पड़े पृथ्वी
यह वह मुकाबला था जहां निगाह मुंबई के पृथ्वी शॉ और कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल पर थीं। बाजी शॉ के हाथ लगी। उनकी 122 गेंदों में 17 चौकों सात छक्कों की मदद से खेली गई 165 रन की पारी ने मुंबई को कर्नाटक पर 72 रन से जीत दिला दी। वर्ष 2002 के बाद से मुंबई पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंची।


निमंत्रण पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम चार गेंद शेष रहते 322 रन पर आउट हो गई। शॉ ने टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक जड़ा। उनके अलावा शम्स मुलानी ने 45, शिवम दुबे ने 27 और अमन ने 25 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से विजय कुमार ने चार और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक की टीम पडिक्कल (64) और शरथ (61) की अर्द्धशतकीय पारियों के बावजूद 42.4 ओवर में 250 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed