फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2021: Shikhar dhawan and shreyas iyer ton helps delhi and mumbai to win their respective match

विजय हजारे ट्रॉफी: धवन की फॉर्म वापसी से दिल्ली की जीत, श्रेयस का भी शतक

Sun, 28 Feb 2021 08:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Feb 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Shikhar dhawan and shreyas iyer ton helps delhi and mumbai to win their respective match
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर

पिछले तीन मैचों से दोहरे अंक में नहीं पहुंचे शिखर धवन ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के इलीट ग्रुप डी में 118 गेंदों पर 153 रन की पारी के साथ दिल्ली को महाराष्ट्र पर चार गेंदें शेष रहते तीन विकेट से जीत हासिल की। इस पारी के साथ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले अपनी फॉर्म वापसी के संकेत दे दिए हैं। धवन ने अपनी पारी में 21 चौके और एक छक्का भी लगाया। ओपनर ध्रुव शौरी ने 61 और क्षितिज शर्मा ने 36 रन की पारी खेली। दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 328 रन बनाए थे। अजीम काजी ने 91 और केदार जाधव ने 86 रन बनाए। दिल्ली की ओर से ललित यादव ने तीन वहीं प्रदीप सांगवान ने 2 विकेट लिए। महाराष्ट्र के सत्यजीत ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए। 

विज्ञापन

मुंबई ने लगाया जीत का चौका
वहीं ग्रुप डी के अन्य मुकाबले में मुंबई ने श्रेयस अय्यर (116 रन) के शानदार शतक और शार्दुल ठाकुर (4/50) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत  राजस्थान को 67 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 317 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 36 और यशस्वी जायसवाल ने 38 रन का योगदान दिया। राजस्थान की टीम महिपाल लोमरोर के 76 रन के बावजूद 42.2 ओवरों में 250 रन पर सिमट गई। धवल कुलकर्णी ने तीन और प्रशांत सोलंकी ने दो विकेट लिए। राजस्थान को चार मैचों में यह तीसरी हार मिली है।

पुडुचेरी ने हिमाचल प्रदेश को दी मात
शेल्डन जैक्सन (104) के शानदार शतक की बदौलत पुडुचेरी ने हिमाचल प्रदेश को 104 रन से हरा दिया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनते हुए पुडुचेरी ने शेल्डन जैक्सन के शतक के अलावा सागर त्रिवेदी के 54 रन की बदौलत नौ विकेट पर 227 रन बनाए। शेल्डन ने 141 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए। हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन ने 44 रन देकर चार विकेट लिए। पंकज जसवाल को दो सफलताएं मिलीं। वैभव अरोड़ा, मयंक डागर और दिग्विजय को एक-एक विकेट मिला। हिमाचल की टीम 34.5 ओवरों में 123 पर सिमट गई। अभिमन्यु राणा ने 27 और निखिल गंगटा ने 25 रन की पारी खेली। सागर ने चार और विग्नेश ने तीन विकेट लिए।

प्रेरक प्रहार से सौराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 62 रन से हराया 
कोलकाता। मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रेरक मांकड़ के 174 रन की मदद से सौराष्ट्र ने ग्रुप ई में चंडीगढ़ को 62 रन से हरा दिया। प्रेरक ने 130 गेंदों की पारी में 16 चौके और छह छक्के जड़े। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर सौराष्ट्र ने 7 विकेट पर 388 रन बनाए जबकि चंडीगढ़ की टीम सात विकेट पर 326 रन ही बना पाई। कप्तान मनन वोहरा 50, आर्सलन खान (61) और अंकित कौशिक (54 रन) ने अर्द्ध्रशतकीय पारी खेली लेकिन जीत के लिए नाकाफी रहीं। चंडीगढ़ को तीन जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है। सौराष्ट्र की टीम  के 16 अंक हो गए हैं।  

बंगाल की जम्मू कश्मीर पर जीत 
कोलकाता में ही खेले गए ग्रुप ई के अन्य मुकाबले में मेजबान बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 82 रन से हरा दिया। बंगाल ने अभिमन्यु ईश्वरन के 99 और अनुस्तुप मजूमदार के नाबाद 92 रन की मदद से चार विकेट पर 368 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की टीम आबिद मुश्ताक 68, परवेज रसूल 50 की पारियों के बावजूद 45.3 ओवरों में 286 रन पर सिमट गई। अर्नब नंदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर चार विकेट लिए। दो विकेट मुकेश कुमार ने लिए। जम्मू-कश्मीर को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। 

सर्विसेज ने हरियाणा को हराया 
सर्विसेज ने विजय हजारे ट्रॉफी के इलीट ई में हरियाणा को 112 रन से हरा दिया। सर्विसेज ने ओपनर शिवम तिवारी 74 और कप्तान रजत पालीवाल के नाबाद 78 रन की मदद से 5 विकेट पर 287 रन बनाए। हरियाणा की टीम 43.3 ओवरों में 175 रन पर ही ढेर हो गई। जयंत यादव ने सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। कप्तान मोहित शर्मा दो रन ही बना पाए। दिवेश, वरुण और राहुल सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

उत्तराखंड ने लगाया जीत का चौका 
चेन्नई। उत्तराखंड ने लगातार जीत दर्ज करते हुए प्लेट ग्रुप में मिजोरम को आठ विकेट से हरा दिया। चार मैचों में 16 अंक के साथ उत्तराखंड तालिका में शीर्ष पर है। असम के भी इतने ही अंक है जिसने शनिवार को सिक्किम को चार विकेट से पराजित किया। लेग स्पिनर दिक्षांक्षु नेगी (6/21) की घातक गेंदबाजी के आगे मिजोरम की टीम 117 रन पर सिमट गई और उत्तराखंड ने 10.5 ओवरों में दो विकेट पर 118 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमल सिंह 40 रन पर नाबाद रहे जबकि कुणाल चंदीला ने 58 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed