VIjay Hazare Trophy 2021: हिमाचल प्रदेश की टीम ने उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची, प्रशांत चोपड़ा ने बनाए 99 रन
विजय हजारे ट्रॉफी के पहले क्वॉर्टरफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने शानदार जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हिमाचल ने उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हरा दिया।
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी के पहले क्वॉर्टरफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने शानदार जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हिमाचल ने उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हरा दिया। ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाये रखा।
हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 50 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि अक्षदीप नाथ और रिंकू सिंह ने मिलकर टीम को शुरूआती झटकों से उबारा और पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। अक्षदीप 32 रन बनाकर आउट हुए और फिर रिंकू ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी की और टीम को 207 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उत्तर प्रदेश की तरफ से रिंकू सिंह ने 76 और भुवनेश्वर ने 46 रन बनाए। वहीं हिमाचल की तरफ से विनय गलेटिया ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
WHAT. A. WIN! 👍 👍
The @rishid100-led Himachal Pradesh beat Uttar Pradesh by 5 wickets in the #QF1 of the #VijayHazareTrophy & seal a place in the semifinals. 👏 👏 #HPvUPविज्ञापन विज्ञापन
Scorecard ▶️ https://t.co/gXfyqMBD2N pic.twitter.com/MW6Yl0XYkw— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 21, 2021
उत्तर प्रदेश के 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम ने एक मजबूत साझेदारी की और प्रशांत चोपड़ा ने शुभम अरोड़ा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। इसके बाद शुभम 19 रन बनाकर आउट हो गए और फिर प्रशांत ने निखिल गंगटा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की और हिमाचल को जीत दिलाने में कामयाब रहे। प्रशांत अपने शतक से एक रन से चूक गए लेकिन उनकी पारी की बदौलत हिमाचल ने शानदार जीत दर्ज की। प्रशांत ने 99 और निखिल ने 58 रनों की पारियां खेली। उत्तर प्रदेश की तरफ से शिवम मावी ने सर्वाधिक तीन और अंकित राजपूत ने दो विकेट लिए।