फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018-19 tenth day match result round up

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ऐतिहासिक जीत, ये रहा 10वें दिन का पूरा रिजल्ट

Sun, 30 Sep 2018 11:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018-19 tenth day match result round up
suryakumar yadav

विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के दसवें दिन कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए। आइए जानते हैं 10वें दिन खेले गए सभी मुकाबलों के रिजल्टः

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
मुंबई बनाम हिमाचल

सूर्यकुमार यादव (123) की नाबाद शतकीय पारी और शम्स मुलानी (41) के साथ पांचवें विकेट के लिए की गई 110 रन की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश को छह विकेट से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश से मिले 270 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 44.3 ओवर में विकेट पर हासिल कर लिया। इससे पहले हिमाचल ने कप्तान प्रशांत चोपड़ा (86) और ऋषि धवन (53 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारियों से छह विकेट पर 269 का स्कोर खड़ा किया। शानदार फॉर्म में चल रहे युवा अंकुश बैंस ने 21 रन का योगदान दिया। हिमाचल की यह छह मैचों में तीसरी हार है।
विज्ञापन


बड़ौदा बनाम रेलवे
बेंगलुरु में बड़ौदा ने रेलवे को 180 रनों के बड़े अंतर से हराया। आदित्य वाघमोडे ने सबसे अधिक 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे की टीम मात्र 89 रनों पर आउट हो गई। बड़ौदा के बाबाशफी पठान ने 5 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम विदर्भ
अलुर में कर्नाटक ने विदर्भ को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम 125 रन बनाकर आउट हो गई। गणेश सतीश ने 50 रनों की पारी खेली। कृष्णप्पा गौतम और श्रेयस अय्यर ने 3-3 विकेट चटकाए। कर्नाटक ने 4 विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया।

एलीट ग्रुप बी:
उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश को आखिरकार विजय हजारे ट्रॉफी में पहली जीत मिल ही गई। समर्थ सिंह (70), अक्षदीप नाथ (51) और प्रियम गर्ग (50) की शानदार अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने तीन गेंद शेष रहते मध्य प्रदेश पर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश से मिले 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे उत्तर प्रदेश को अभिषेक गोस्वामी(31) और उपेंद्र यादव (45) ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़कर ठोस शुरुआत दिलाई।

इसके बाद समर्थ ने मोर्चा संभाला उन्होंने नाथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 और गर्ग के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन जोड़कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। समर्थ की पारी का अंत पांडे ने किया। उन्होंने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना कर पांच चौके व एक छक्का जड़ा। गर्ग ने रिंकू सिंह (11) और अमित मिश्रा (13 नाबाद) के साथ टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मध्यप्रदेश की टीम ने वेंकेटेश अय्यर (83), यश दूबे (66) और कप्तान नमन ओझा (53) की पारियों से सात विकेट पर 277 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से अमित मिश्रा और शिव सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।

आंध्रा बनाम सौराष्ट्र
पालम मैदान दिल्ली में आंध्रा ने सौराष्ट्र को 6 विकेट से हराया। सौराष्ट्र ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 214 रन बनाए। अर्पित वसावडा ने 55 रन बनाए। आंध्रा ने 4 विकेट पर 215 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रशांत कुमार ने सबसा अधिक 71 रन बनाए।

हैदराबाद बनाम छत्तीसगढ़
हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 101 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 9 विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ की पूरी टीम 121 रन बनाकर आउट हो गई तथा कम स्कोर के इस मुकाबले में बड़े अंतर से हारी।

एलीट ग्रुप सी:
बंगाल बनाम तमिलनाडु

चेन्नई में तमिलनाडु ने बंगाल को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिमन्यू इस्वरन के 72 रनों की मदद से बंगाल की टीम ने 239/10 का स्कोर बनाया। विजय शंकर ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडू ने 4 विकेट पर 240 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिनव मुकुंद ने सबसे अधिक 94 रन बनाए।

हरियाणा बनाम त्रिपुरा
बिश्नोई चैतन्य (2/24, 55 नाबाद) और हर्षल पटेल (3/19, 41 रन) के ऑलराउंड खेल के दम पर हरियाणा ने त्रिपुरा को तीन विकेट से हराकर जीत का चौका लगाया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पहले हरियाणा ने त्रिपुरा को 45 ओवर में 171 रन पर ढेर कर दिया। ब्राविश शेट्टी ने सर्वाधिक 60 और विशाल घोष ने 36 रन की पारी खेली। हरियाणा के लिए राहुल तेवतिया ने भी तीन विकेट झटके। जवाब में हरियाणा ने लक्ष्य को 41.2 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाकर हासिल कर लिया।

गुजरात बनाम जेएंडके
जम्मू एंड कश्मीर का विजय हजारे ट्रॉफी में हार का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेएंडके को रविवार को गुजरात के हाथों आठ विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा जोकि उसकी लगातार पांचवीं हरा है। पहले खेलने उतरी जेएंडके की टीम 34 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। इयान देव सिंह ने सर्वाधिक 35, शुभम खजूरिया ने 27 और परवेज रसूल ने 20 रन बनाए। गुजरात की ओर से पीयूष चावला ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। जवाब में गुजरात ने लक्ष्य को प्रियंक प्रंचाल 49 और भार्गव 43 की नाबाद पारियों से 21.1 ओवर में दो विकेट पर 127 रन बनाकर हासिल कर लिया। कप्तान पार्थिव पटेल ने 24 रन बनाए।

प्लेट ग्रुप:
बिहार बनाम सिक्किम

बिहार ने सिक्किम को बेहद शर्मनाक शिकस्त देते हुए 292 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 6 विकेट पर 338 रन बनाए। मोहम्मद रहमत उल्लाह ने 156 रन बनाए। बाबुल कुमार ने 92 रन बनाए। सिक्किम की टीम महज 46 रन बनाकर आउट हो गई।

नागालैंड बनाम मणिपुर
नागालैंड ने मणिपुर को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए मणिपुर की टीम 144 रनों पर आउट हो गई। जवाब में नागालैंड ने 1 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया।

उत्तराखंड बनाम मेघालय
उत्तराखंड ने मेघालय को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघालय की टीम 141 रनों पर सिमट गई। जवाब में 2 विकेट पर 143 रन बनाकर उत्तराखंड ने मैच जीत लिया। विनीत सक्सेना ने नाबाद 66 रन बनाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed