फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018 19 second day match result round-up

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड अप: युवा खिलाड़ियों ने किया कमाल, ये रहा दूसरे दिन के मैचों का रिजल्ट

Thu, 20 Sep 2018 10:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018 19 second day match result round-up
vijay hazare trophy

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दिन गुरुवार को कुल 12 मैच खेले गए। ग्रुप ए, बी, सी  और प्लेट ग्रुप में तीन-तीन मुकाबले खेले गए। इन चारों ग्रुप में अलग-अलग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं दूसरे दिन खेले गए सभी मैचों का रिजल्टः

विज्ञापन


ग्रुप ए
बड़ौदा बनाम विदर्भ

बड़ौदा और विदर्भ के बीच बैंगलोर में मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने 50 ओवरों में 254 रन बनाए। ये मैच बारिश से प्रभावित रहा। वीजेडी नियम की मदद से बड़ौदा 37 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बनाम रेलवे 
दूसरा मुकाबला अलूर में हिमाचल प्रदेश और रेलवे के बीच खेला गया। हिमाचल प्रदेश के लिए मयंक डागर ने चार विकेट निकाले और रेलवे को 187 रन पर ऑलआउट कर दिया। ये मैच भी बारिश से प्रभावित रहा। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान हिमाचल प्रदेश वीजेडी नियम से 33 रन से जीतने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम महाराष्ट्र
तीसरा मैच बैंगलोर में कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने अंकित बावने 104 रन की शानदार पारी और कप्तान राहुल त्रिपाठी की 70 रन की पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। बारिश से प्रभावित मैच के दौरान कर्नाटक को वीजेडी नियम के तहत 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ग्रुप बी
मध्य प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़

पहला मुकाबला दिल्ली के पालम स्टेडियम में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। हरप्रीत सिंह की 91 रन की पारी की मदद से छत्तीसगढ़ ने 50 ओवरों में 268/7 रन बनाए। जिसके बाद मध्य प्रदेश की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

ओडिशा बनाम आंध्र प्रदेश
पालम में ही ग्रुप बी का दूसरा मैच ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया। इस मैच में ओडिशा ने निर्धारित 50 ओवरों में 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आंध्र प्रदेश ने 48वें ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया।

दिल्ली बनाम सौराष्ट्र 
दिल्ली के फिरोजशाह कोटल स्टेडियम में दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला गया, जिसे मेजबान टीम ने पांच विकेट से अपने नाम किया। सौराष्ट्र 50वें ओवर में 237 रनों पर ऑलआउट हो गया। दिल्ली के लिए गौतम गंभीर ने 62 और हिम्मत सिंह ने 74 रन की शानदार अर्दशतकीय पारी खेली। 

ग्रुप सी
जम्मू और कश्मीर बनाम बंगाल

चेन्नई में बंगाल की टीम ने जम्मू और कश्मीर पर छह विकेट से जीत दर्ज की। बंगाल के लिए प्रयास बर्मन ने चार और ईशान पोरेल ने तीन विकेट निकाल जम्मू एंड कश्मीर की टीम को 96 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। इसके बाद 21वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर बंगाल ने ये लक्ष्य बना लिया।

गुजरात बनाम तमिलनाडु
तीसरे मुकाबले में गुजरात ने तमिलनाडु को चार विकेट से हराया। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया। प्रियांक पांचाल 117 रन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 48वें ओवर में गुजरात ने ये मैच जीत लिया।

झारखंड बनाम राजस्थान
चेन्नई में झारखंड और राजस्थान के बीच भी मैच हुआ, जिसमें झारखंड को सात विकेट से जीत मिली। झारखंड के लिए शाहबाज नदीम ने आठ विकेट निकाल राजस्थान को 93 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। अपने निर्धारित 10 ओवरों में नदीम ने चार मेडन ओवर डाले। उन्होंने एक की इकनॉमी से महज 10 रन दिए। झारखंड ने 15वें ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।

प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम उत्तराखंड

प्लेट ग्रुप के पहले मुकाबले में बिहार ने उत्तराखंड को हराया। उत्तराखंड महज 160 रन पर ही सिमट गया। विकास रंजन 79(102) के अर्धशतक की मदद से बिहार ने पांच विकेट से मैच में जीत दर्ज की।

मणिपुर बनाम सिक्किम
वडोदरा में खेले गए मुकाबले में मणिपुर ने सिक्किम को 10 विकेट से मात दी। सिक्किम की टीम 84 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मणिपुर ने 20वें ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत लिया।

मेघालय बनाम मिजोरम
प्लेट ग्रुप के आखिरी मुकाबले में मेघालय ने मिजोरम को 10 विकेट से मात दी। तरुवर कोहली की 90 रनों की पार की मदद से मिजोरम ने 154 रन बनाए। पुनीत बिष्ट ने 90 गेंद पर 95 रन की पारी खेल मेघालय को 28वें ओवर में जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed