फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018-19 ninth day match result round up

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड अपः गौतम गंभीर ने खेली 151 रन की तूफानी पारी, ये रहा 9वें दिन का पूरा रिजल्ट

Fri, 28 Sep 2018 11:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018-19 ninth day match result round up
gautam gambhir

विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के 9वें दिन शुक्रवार को कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए। ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और प्लेट ग्रुप सभी में तीन-तीन मुकाबले खेले गए। 9वें दिन के बाद ग्रुप ए में महाराष्ट्र 20 अंकों के साथ शीर्ष पर है।  ग्रुप बी में दिल्ली 14 अंकों के साथ, ग्रुप सी में झारखंड 18 अंकों के साथ और प्लेट ग्रुप में बिहार 18 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। आज खेले गए मुकाबले में दिल्ली की तरफ से गौतम गंभीर ने 151 रन की शानदार पारी खेली। आइए जानते हैं 9वें दिन खेले गए सभी टीमों के मैचों का रिजल्टः

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए
मुंबई बनाम पंजाब

जय बिस्ट (68) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद धवल कुलकर्णी (3/18) और शार्दुल ठाकुर (3/53) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने पंजाब को 43 रन से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 49 ओवर में 245 रन पर आउट हो गई। जय के अलावा सिदेश लाड ने 35 और शार्दुल ने 30 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से मनप्रीत गोनी, मयंक मारकडे और मनप्रीत सिंह ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में पंजाब की टीम 44.3 ओवर में 202 रन पर ही लुढ़क गई। शुभमन गिल ने 40, अमोलप्रीत सिंह ने 35, अभिषेक गुप्ता ने 33, मनप्रीत सिंह ने 32 और युवराज सिंह ने 26 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बनाम हिमाचल प्रदेश
अंकुश बैंस (62) और निखिल गंगता (76) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 123 रन की शतकीय साझेदारी भी हिमाचल के काम नहीं आई और उसे विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को महाराष्ट्र के हाथों 83 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र से मिले 279 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम बैंस और निखिल की अर्द्धशतकीय पारियों के बावजूद 44.2 ओवर में 195 रन पर ढेर हो गई। इन दोनों के अलावा सुमित वर्मा और मयंक डागर दस-दस ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। महाराष्ट्र की ओर से समद फलाह ने तीन और शमशुजामा काजी व अशय पालकर ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले महाराष्ट्र की टीम की ऋतुराज (114) और रोहित मोटवानी (53) की पारियों के बावजूद एक गेंद शेष रहते 278 रन पर आउट हो गई। प्रशांत चोपड़ा ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौदा बनाम गोवा
अलूर में खेले गए मुकाबले में बड़ौदा ने गोवा को 133 रनों से हराया। बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केदार देवधर के 107, कप्तान दीपक हूडा के 71 और युसूफ पठान के 23 गेंदों में खेली गई 59* रनों की धुआँधार पारी की बदौलत 281/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में क्रुणाल पांड्या (6/41) की घातक गेंदबाजी के आगे गोवा की टीम सिर्फ 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

एलीट ग्रुप बी
दिल्ली बनाम केरल

गौतम गंभीर (151) की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी में केरल पर 165 रन की बड़ी जीत दर्ज की। केरल से न्योता पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने तीन विकेट पर 392 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गौतम ने  उन्मुक्त चंद (69) के साथ पहले विकेट के लिए 25.2 ओवर में 175 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी को जगदीश ने चंद को कार्तिक के हाथों कैच करवाकर तोड़ा। इसके बाद गौतम ने ध्रुव शौरी (99 नाबाद) के साथ दूसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की।

चोट के चलते रिटायर्ड आउट होने से पहले गंभीर ने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना कर 18 चौके और चार छक्के जड़े। शौरी ने प्रियंशु विजयरन (48) के साथ अटूट 92 रन की साझेदारी की। शौरी ने अपनी पारी में 69 गेंदों का सामना कर सात छक्के और चार चौके जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम पवन नेगी (3/43), नितिश राणा (2/25), नवदीप सैनी (2/14) की उम्दा गेंदबाजी के चलते आठ विकेट पर 227 रन ही बना सकी। जगदीश ने सर्वाधिक 59, सचिन बेबी और संजू सैमसन ने 47-47 रन की पारी खेली।

हैदराबाद बनाम उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश का विजय हजारे ट्रॉफी में हार का सिलसिला जारी है। सुरेश रैना की अगुआई में पहली जीत की तलाश में उतरे यूपी को शुक्रवार को हैदराबाद के हाथों नौ विकेट से करारी शिकस्त मिली। उसकी यह पांच मैचों में तीसरी हार है। दो मैच रद रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरे यूपी की ओर से रैना (53) और उपेंद्र यादव (22) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और पूरी टीम 39.1 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। हैदराबाद के लिए मेहदी हसन ने पांच विकेट चटकाए। हैदराबाद ने लक्ष्य को कप्तान अक्षत रेड्डी (64) और तन्मय अग्रवाल (नाबाद 62) की मदद से 35.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मध्य प्रदेश बनाम ओडिशा
दिल्ली में ही मध्य प्रदेश ने रोमांचक मैच में ओडिशा को एक रन से हराया। मध्य प्रदेश ने यश दुबे के 75 और अंशुल त्रिपाठी के 52 रनों की मदद से 277 रन बनाये, जिसके जवाब में अनुराग सारंगी के 78 और अभिषेक राउत के 55* रनों की बढ़िया पारी के बावजूद ओडिशा की टीम 276/8 का स्कोर ही बना सकी।

एलीट ग्रुप सी
सेना बनाम गुजरात

चेन्नई में सेना ने गुजरात को 9 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। गुजरात ने रुजुल भट्ट के 56* रनों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 219 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में रवि चौहान के 106* और जी राहुल सिंह के 55* रनों की बदौलत सेना ने सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

त्रिपुरा बनाम राजस्थान
चेन्नई में ही त्रिपुरा ने राजस्थान को 48 रनों से हराया। त्रिपुरा ने ब्रवीश शेट्टी के 107 और बिशाल घोष के 76 रनों की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 242 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 194 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

बंगाल बनाम असम
चेन्नई में बंगाल ने असम को 5 विकेट से हराया। असम की टीम सिर्फ 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में बंगाल ने विवेक सिंह के 51 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश

नडियाद में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 5 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। अरुणाचल प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 145 रन बनाये और केशव कुमार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। बिहार ने जवाब में बाबुल कुमार के 57 रनों की बदौलत 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पुदुचेरी बनाम नागालैंड
वडोदरा में पुदुचेरी ने नागालैंड को 2 विकेट से हराया। नागालैंड ने कप्तान रोंगसेन जोनाथन के 89 रनों की बदौलत 202 रन बनाया, जिसके जवाब में पुदुचेरी ने पारस डोगरा के नाबाद 98 रनों की मदद से 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मणिपुर बनाम मिजोरम
आनंद में मणिपुर ने मिजोरम को 210 रनों के बड़े अंतर से हराया। मणिपुर ने यशपाल सिंह के 102 रनों की बदौलत 279/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में आर रेक्स सिंह (5/17) की घातक गेंदबाजी के कारण मिजोरम की टीम सिर्फ 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed