फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch Virat Kohli met Vivian Richards after scoring 50th century in ODI wc 2023 ind vs nz semifinals

Video: 50वां शतक लगाने के बाद अपने हीरो से मिले विराट, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भावुक हुए कोहली

Thu, 16 Nov 2023 06:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 16 Nov 2023 06:43 PM IST
सार

कोहली के वनडे करियर का यह 50वां शतक है। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को उनके घरेलू मैदान पर उनके ही सामने तोड़ा। शतक लगाने के बाद विराट से एक खास मेहमान ने मुलाकात की।

विज्ञापन
Video Watch Virat Kohli met Vivian Richards after scoring 50th century in ODI wc 2023 ind vs nz semifinals
विराट कोहली, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। इस मैच में विराट कोहली ने ऐतिहासिक शतक लगाया। उन्होंने 117 रन की पारी खेली। कोहली के वनडे करियर का यह 50वां शतक है। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को उनके घरेलू मैदान पर उनके ही सामने तोड़ा। शतक लगाने के बाद विराट से एक खास मेहमान ने मुलाकात की।
विज्ञापन


स्टेडियम में मौजूद सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के अलावा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने विराट से मुलाकात की। कोहली ने हमेशा कहा कि वह सचिन और रिचर्ड्स को अपना हीरो मानते हैं। रिचर्ड्सन ने मैदान में आकर उन्हें गले लगाया और जमकर तारीफ की। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने कोहली से कहा, ''शाबाश भाई। तुम अलग ग्रह से हो मेरे भाई। अच्छा प्रदर्शन किया।'' रिचर्डस को लगे लगाते हुए कोहली भावुक दिखे। उन्होंने आंखों ही आंखों में उन्हें शुक्रिया कहा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन
विज्ञापन


रिचर्ड्स ने की थी कोहली की तारीफ
वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज ने हाल ही में विराट की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि कोहली काफी उत्साही खिलाड़ी हैं। उनकी मानसिक ताकत उन्हें अन्य से अलग करती है। बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ी आए हैं, लेकिन विराट उनसे काफी ऊपर हैं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।''

कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
कोहली इस विश्व कप में 10 पारियों में 711 रन बना चुके हैं। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। कोहली दूसरी बार फाइनल खेलेंगे। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। टीम इंडिया अगर फाइनल जीत लेती है तो वह दो विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। उनकी बराबरी इस मामले में रविचंद्रन अश्विन करेंगे। वह भी 2011 की टीम में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed