फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch Virat Kohli celebration after scoring a century said luck is necessary

Video: शतक लगाने के बाद विराट ने इस तरह मनाया जश्न, दो कैच छूटने पर बोले कोहली- भाग्य का साथ जरूरी

Tue, 10 Jan 2023 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब कुल 73 शतक हो गए। उन्होंने शतक लगाने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। विराट ने लगातार दूसरे वनडे में शतक लगाया है। 10 दिसंबर को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी 113 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Video watch Virat Kohli celebration after scoring a century said luck is necessary
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाया। उन्होंने मंगलवार (10 जनवरी) को गुवाहाटी में 113 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 45 वनडे शतक है। कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब कुल 73 शतक हो गए। उन्होंने शतक लगाने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। विराट ने लगातार दूसरे वनडे में शतक लगाया है। 10 दिसंबर को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी 113 रन बनाए थे।
विज्ञापन

47वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर विराट ने अपना शतक पूरा किया। इसके बाद हवा में उछले और फिर आसमान की ओर अंगुली दिखाया। विराट के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 373 रन बनाए। कोहली को अपनी पारी के दौरान दो जीवनदान भी मिले। 52 और 81 रन के स्कोर पर उनके कैच छूटे। पारी समाप्त होने के बाद जब इस बारे में विराट से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैच के दौरान भाग्य का साथ होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने क्या कहा?
विराट ने ब्रॉडकास्टर से कहा, ''मुझे थोड़ा ब्रेक मिला है। मैंने कुछ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। मैं बांग्लादेश दौरे के बाद तरोताजा होकर आया हूं। वहां टेस्ट सीरीज में चीजें मेरे लिए योजना के मुताबिक नहीं रहीं। मैं घरेलू सत्र के लिए काफी उत्सुक था। ओपनर बल्लेबाजों ने मुझे मैच में आने और स्ट्राइक रेट को नियंत्रण में रखने में काफी मदद की। मैं खुश था कि मैंने रन गति को बनाए रखा और टीम 370 रन के पार पहुंच पाई।''

कोहली ने आगे कहा, ''मैच के दौरान भाग्य की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। मैं खुश हूं कि मैंने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया।'' कोहली ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। विराट का स्ट्राइक रेट 129.89 का रहा।
विज्ञापन

फिटनेस पर देते हैं पूरा ध्यान
कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। वह 34 साल के हो गए हैं और अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसे लेकर विराट ने कहा, ''मैं खाने को लेकर पूरा ध्यान देता हूं। मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ रहता हूं कि क्या खा रहा हूं। इस उम्र में डाइट बड़ी चीज है। यह मुझे फिट रखता है। इससे मैं टीम में अपना योगदान पूरी तरह दे पाता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed