फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch Smriti Mandhana Celebrates With Harmanpreet kaur and Teammates After Going To RCB In WPL Auction

Video: WPL ऑक्शन में सबसे पहले लगी बोली तो खुशी से झूम उठीं स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर ने लगाया गले

Mon, 13 Feb 2023 04:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Feb 2023 04:50 PM IST
सार

मंधाना को खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उसके बाद आरसीबी की एंट्री हुई। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मंधाना को खरीदने के लिए कुल 28 बार बोली लगी।

विज्ञापन
Video Watch Smriti Mandhana Celebrates With Harmanpreet kaur and Teammates After Going To RCB In WPL Auction
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में सबसे महंगी क्रिकेटर बनीं। उन्हें सोमवार (13 फरवरी) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज नीलामी के तहत जाने वाली पहली खिलाड़ी थी। उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच तेजी से बोली लगाने की होड़ लग गई। 
विज्ञापन

मंधाना को खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उसके बाद आरसीबी की एंट्री हुई। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मंधाना को खरीदने के लिए कुल 28 बार बोली लगी। मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में मंधाना को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम देख रही थी नीलामी
मंधाना दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ हैं। वह टीम की खिलाड़ियों ने साथ में नीलामी देखी। जियो स्पोर्ट्स द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में मंधाना को साथियों के साथ नीलामी देखते हुए देखा गया। बोली समाप्त होते ही सभी जश्न मनाने लगे। मंधाना को टीम की सभी साथियों ने बधाई दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें गले लगाया।
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने खरीदा
स्मृति मंधाना को खरीदने से चूकने वाली मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीद लिया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स को हराते हुए हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed