फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch Shubman Gill Ishan Kishan Yuzvendra Chahal engaged in hilarious banter in hotel room ind vs nz

Shubman Gill Video: ईशान किशन ने शतकवीर शुभमन गिल को लगाया थप्पड़! सामने बैठकर देखते रहे युजवेंद्र चहल

Thu, 02 Feb 2023 09:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Feb 2023 09:32 PM IST
सार

शुभमन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और लगातार पोस्ट करते रहते हैं। गिल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Video Watch Shubman Gill Ishan Kishan Yuzvendra Chahal engaged in hilarious banter in hotel room ind vs nz
शुभमन गिल, ईशान किशन और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार (एक फरवरी) को खेले गए मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 126 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन उन्हें थप्पड़ मार रहे हैं।
विज्ञापन

शुभमन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और लगातार पोस्ट करते रहते हैं। गिल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, तीनों ने मस्ती के लिए एक फनी वीडियो बनाया। ईशान ने गिल के कई थप्पड़ मारे। यहां तक कि गिल ने अपने आप को भी थप्पड़ मारा। वहीं, युजवेंद्र चहल कुर्सी लगातार यह नजारा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल, किशन और चहल रोडीज शो की एक्टिंग कर रहे थे। किशन इधर से उधर कूद रहे थे। वह कभी गिल को थप्पड़ मार रहे थे तो कभी जूते पहनकर ही बेड पर कूद रहे थे। वहीं, चहल चश्मा लगाकर गंभीर बनने की एक्टिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर शतकवीर शुभमन गिल के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

विज्ञापन

मैच की बात करें तो शुभमन ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसा किया था। गिल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed