फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch Rahul dravid hardik pandya and Indian team sent a message to Rishabh Pant for speedy recovery

Video: 'आप एक फाइटर हैं...', भारतीय टीम ने पंत को भेजा संदेश, जानें द्रविड़ से लेकर हार्दिक तक ने क्या कहा

Tue, 03 Jan 2023 10:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 Jan 2023 10:53 AM IST
सार

बीसीसीआई ने मंगलवार (तीन जनवरी) को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें कोच और टीम के सदस्यों ने पंत को फाइटर बताया। उन्होंने पंत से कहा कि आप एक चैंपियन हैं और जल्द ठीक होकर आइए।

विज्ञापन
Video Watch Rahul dravid hardik pandya and Indian team sent a message to Rishabh Pant for speedy recovery
राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पांड्या सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले पंत को संदेश भेजा है। बीसीसीआई ने मंगलवार (तीन जनवरी) को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें कोच और टीम के सदस्यों ने पंत को फाइटर बताया। उन्होंने पंत से कहा कि आप एक चैंपियन हैं और जल्द ठीक होकर आइए।
विज्ञापन


ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को उत्तराखंड के रुड़की में हादसे का शिकार बन गए थे। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद पंत अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।
विज्ञापन

द्रविड़ ने क्या कहा?
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा- ऋषभ, उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे। उम्मीद है कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। पिछले एक साल में मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला है। इस दौरान आपने मुश्किल परिस्थितियों में भारतीय टेस्ट इतिहास की कई यादगार पारियां खेली हैं। मुझे पता है कि आप ऐसी परिस्थितियों से निकलना जानते हैं। यह एक चुनौती है और आप बाउंस बैक करेंगे। आपने पहले भी ऐसा किया है। आपसे जल्द मिलने की उम्मीद है।
 

Video Watch Rahul dravid hardik pandya and Indian team sent a message to Rishabh Pant for speedy recovery
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान हार्दिक बोले- आप एक फाइटर हैं
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने कहा, "ऋषभ, मैं आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मुझे पता हैं कि आप एक फाइटर हैं। चीजें हमेशा एक समान नहीं होती हैं। यही जिंदगी है। आप हर दरवाजे को तोड़कर कमबैक करेंगे। आपके साथ पूरी टीम और पूरा देश है।'' 
विज्ञापन

Video Watch Rahul dravid hardik pandya and Indian team sent a message to Rishabh Pant for speedy recovery
ऋषभ पंत और दुर्घटना के बाद उनकी कार - फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र चहल ने कहा- जल्दी आओ, मिलकर चौके-छक्के मारते हैं
सूर्यकुमार यादव ने कहा, ''मैं आपके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मुझे पता है कि अभी परिस्थितियां कैसी हैं। हम आपको यहां याद कर रहे हैं। आपके जल्द से जल्द वापसी की दुआ कर रही हैं। आप एक फाइटर हैं।'' वहीं, युजवेंद्र चहल ने भी पंत के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा, ''जल्द से जल्द ठीक होकर आ जाओ, मिलकर चौके-छक्के मारते हैं।''

Video Watch Rahul dravid hardik pandya and Indian team sent a message to Rishabh Pant for speedy recovery
हादसे में घायल ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
ईशान और शुभमन गिल ने भी भेजा संदेश
ईशान किशन ने कहा, ''हम सभी आपको यहां भारतीय टीम में मिस कर रहे हैं। हम आपके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मुझे पता है कि आप एक फाइटर हैं और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे।'' वहीं, शुभमन गिल ने कहा, ''मैं पूरी टीम की तरफ से आपके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं। हम सबको पता है कि आप किस तरह के इंसान हैं। आप एक फाइटर हैं और जल्द वापसी करेंगे।''

Video Watch Rahul dravid hardik pandya and Indian team sent a message to Rishabh Pant for speedy recovery
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
कब वापसी कर सकते हैं पंत
पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रहने की संभावना है। अगर पंत पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं। ऐसे में पंत कम से कम छह महीने के बाद ही वापसी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed