फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch PCB rectifies mistake after criticisms Imran Khan included in documentary after Wasim Akram anger

Video: आलोचनाओं के बाद पीसीबी ने सुधारी गलती; डॉक्यूमेंट्री में इमरान खान को किया शामिल, बताया अजीब कारण

Thu, 17 Aug 2023 10:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Thu, 17 Aug 2023 10:13 AM IST
सार

पीसीबी द्वारा जारी वीडियो में 1952 में पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू से लेकर 2022 टी20 विश्व कप तक की यादों को जगह दी गई थी, लेकिन 1992 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान को गायब कर दिया था। इस कारण पीसीबी की काफी आलोचना हुई।

विज्ञापन
Video Watch PCB rectifies mistake after criticisms Imran Khan included in documentary after Wasim Akram anger
1992 विश्व कप में जीत के बाद इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की एक गलती ने उसकी जगहंसाई कराई है। उसने 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल डॉक्यूमेंट्री वीडियो जारी किया था। पीसीबी ने देश के क्रिकेट इतिहास में दिग्गजों के अमूल्य योगदान को दिखाया था। इस वीडियो में 1952 में पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू से लेकर 2022 टी20 विश्व कप तक की यादों को जगह दी गई थी, लेकिन 1992 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान को गायब कर दिया था। इस कारण पीसीबी की काफी आलोचना हुई। अब उसने गलती स्वीकार करते हुए नया वीडियो जारी किया है, जिसमें इमरान को जगह मिली है।
विज्ञापन


वीडियो में इमरान खान के नहीं होने पर पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम भड़क गए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पीसीबी की क्लास लगाई थी। अकरम ने वीडियो हटाने और माफी मांगने के लिए कहा था। पीसीबी ने कुछ घंटों के बाद गलती सुधारते हुए एक नए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें इमरान खान विश्व कप ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। पीसीबी ने अपनी गलती के लिए अजीब बहाना बनाया।
विज्ञापन

पीसीबी ने गलती स्वीकारते हुए क्या कहा?
पीसीबी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''पीसीबी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए एक प्रचार अभियान शुरू किया है। एक वीडियो 14 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया था। लंबाई के कारण वीडियो छोटा था और कुछ महत्वपूर्ण क्लिप गायब थे। इसे वीडियो के पूर्ण संस्करण में ठीक कर दिया गया है।''

अकरम ने क्या कहा था?
अकरम ने अपने शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर का बड़ा हिस्सा इमरान की कप्तानी में खेला। अपनी आत्मकथा में  अकरम ने कई किस्से भी साझा किए हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे इमरान खान संन्यास लेने के कई वर्षों बाद भी उनके पसंदीदा व्यक्ति बने रहे।



वसीम अकरम ने पीसीबी की आलोचना करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- लंबी उड़ानों और कई घंटों के सफर के बाद श्रीलंका पहुंचने पर मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मैंने महान इमरान खान को छोड़कर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास पर पीसीबी की छोटी क्लिप देखी। राजनीतिक मतभेद अलग हैं, लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक हैं और अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत इकाई के रूप में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिया। पीसीबी को वीडियो हटा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed