Video: 43 गेंद पर 193 रन, बल्लेबाज ने उड़ाए 22 छक्के; यूरोप में टूटा टी10 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन के बार्सिलोना में कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलेट के बीच एक मुकाबला खेला गया। कैटलुन्या जगुआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 257 रन बनाए।
विस्तार
स्पेन के बार्सिलोना में कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलेट के बीच एक मुकाबला खेला गया। कैटलुन्या जगुआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 257 रन बनाए। हमजा के अलावा यासिर अली ने 19 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए। जवाब में सोहल की टीम 10 ओवर में आठ विकेट पर 104 रन ही बना सकी।
हॉस्पिटलटेट के लिए राजा शहजाद 10 गेंदों पर 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलावा कमर शहजाद ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए। वहीं, आमिर सिद्दीकी ने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए। जगुआर के लिए हमजा गेंद से भी चमके। उन्होंने कुल तीन विकेट झटके। उनके अलावा फैसल सरफराज, फारुख सोहेल, अमीर हमजा और एमडी उमर वकास ने एक-एक विकेट लिया।
𝗪𝗢𝗥𝗟𝗗 𝗥𝗘𝗖𝗢𝗥𝗗 𝗞𝗡𝗢𝗖𝗞!🤯
— European Cricket (@EuropeanCricket) December 6, 2023
Hamza Saleem Dar's 43-ball 1️⃣9️⃣3️⃣ not out is the highest individual score in a 10-over match.😍 #EuropeanCricket #EuropeanCricketSeries #StrongerTogether pic.twitter.com/4RQEKMynu2
हमजा सलीम डार ने 449 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने टी10 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड 163 रन का था। इस मुकाबले के बाद जगुआर ने अपनी जीत का क्रम जारी रखा। उसने ईसीएस स्पेन टी10 मैच में बंगाली सीसी को हरा दिया। दूसरी ओर, सोहल हॉस्पिटलेट की टीम शुक्रवार को अपने अगले मैच में बंगाली सीसी से भिड़ेगी।