फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch 193 runs on 43 balls batsman hit 22 sixes Big record of T10 cricket broken in Europe

Video: 43 गेंद पर 193 रन, बल्लेबाज ने उड़ाए 22 छक्के; यूरोप में टूटा टी10 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

Fri, 08 Dec 2023 11:32 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Dec 2023 11:32 AM IST
सार

स्पेन के बार्सिलोना में कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलेट के बीच एक मुकाबला खेला गया। कैटलुन्या जगुआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 257 रन बनाए।

विज्ञापन
Video watch 193 runs on 43 balls batsman hit 22 sixes Big record of T10 cricket broken in Europe
हमजा सलीम डार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोप में एक बल्लेबाज ने 43 गेंद पर 193 रन की पारी खेलकर सनसनी मचा दी है। गुरुवार को हमजा सलीम डार नाम के खिलाड़ी ने यूरोपियन क्रिकेट टी20 मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने आक्रामक अंदाज में 22 छक्के लगाए। इसके अलावा अपनी पारी में 14 चौके भी लगाए। वह 193 रन बनाकर नाबाद रहे। 60 गेंद के क्रिकेट में हमजा ने 43 गेंदों का सामना किया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


स्पेन के बार्सिलोना में कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलेट के बीच एक मुकाबला खेला गया। कैटलुन्या जगुआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 257 रन बनाए। हमजा के अलावा यासिर अली ने 19 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए। जवाब में सोहल की टीम 10 ओवर में आठ विकेट पर 104 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


हॉस्पिटलटेट के लिए राजा शहजाद 10 गेंदों पर 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलावा कमर शहजाद ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए। वहीं, आमिर सिद्दीकी ने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए। जगुआर के लिए हमजा गेंद से भी चमके। उन्होंने कुल तीन विकेट झटके। उनके अलावा फैसल सरफराज, फारुख सोहेल, अमीर हमजा और एमडी उमर वकास ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमजा सलीम डार ने 449 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने टी10 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड 163 रन का था। इस मुकाबले के बाद जगुआर ने अपनी जीत का क्रम जारी रखा। उसने ईसीएस स्पेन टी10 मैच में बंगाली सीसी को हरा दिया। दूसरी ओर, सोहल हॉस्पिटलेट की टीम शुक्रवार को अपने अगले मैच में बंगाली सीसी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed