फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Mumbai Indians bought Harmanpreet Kaur for Womens Premier League wpl auction 2023 check reaction

Video: मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में भारत के दोनों कप्तान, नीलामी में बिकने के बाद ऐसा था हरमनप्रीत का रिएक्शन

Mon, 13 Feb 2023 06:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Feb 2023 06:45 PM IST
सार

हरमनप्रीत इस नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई पहली खिलाड़ी बनीं। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना पड़ा। यूपी वॉरियर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन मुंबई ने सबको परास्त करते हुए हरमनप्रीत को खरीद लिया।

विज्ञापन
Video Mumbai Indians bought Harmanpreet Kaur for Womens Premier League wpl auction 2023 check reaction
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीदा। उसने हरमनप्रीत को 1.8 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। मुंबई फ्रेंचाइजी में भारत के दो कप्तान खेलेंगे। पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही टीम के पास हैं। अब महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी उनके साथ जुड़ गई हैं।
विज्ञापन

आक्रामक बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन करने वाली हरमनप्रीत इस नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई पहली खिलाड़ी बनीं। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना पड़ा। यूपी वॉरियर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन मुंबई ने सबको परास्त करते हुए हरमनप्रीत को खरीद लिया। वह अभी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत को साथियों ने दी बधाई
हरमनप्रीत के लिए मुंबई की टीम जैसे-जैसे बोली लगा रही थी, उनकी खुशी बढ़ती जा रही है। जब मुंबई ने उन्हें खरीद लिया तो वह काफी खुश हुईं। उन्हें टीम के अन्य साथियों ने गले लगाकर बधाई दी। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह काफी खुश दिखीं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन

मंधाना बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी
स्मृति मंधाना नीलामी में सबसे महंगी क्रिकेटर बनीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज नीलामी के तहत जाने वाली पहली खिलाड़ी थी। मंधाना को खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उसके बाद आरसीबी की एंट्री हुई। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मंधाना को खरीदने के लिए कुल 28 बार बोली लगी। मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में मंधाना को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed