फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video MS Dhoni preparing himself for IPL Chennai captain hit big shots at Chepauk Stadium

MS Dhoni Video: आईपीएल के लिए खुद को तैयार कर रहे धोनी, चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ने लगाए चौके-छक्के

Fri, 10 Mar 2023 09:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Mar 2023 09:18 PM IST
सार

धोनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस चेपॉक स्टेडियम के बाहर खड़े रहते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Video MS Dhoni preparing himself for IPL Chennai captain hit big shots at Chepauk Stadium
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कैंप में हैं। वह टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 41 वर्षीय धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहते हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। धोनी का कोई भी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो जाता है।
विज्ञापन


धोनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस चेपॉक स्टेडियम के बाहर खड़े रहते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं। चार बार की चैंपियन टीम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अभ्यास के दौरान शक्तिशाली शॉट लगा रहे हैं। वह गेंद को लगातार चौके-छक्कों के लिए बाहर भेज रहे हैं। चेन्नई द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी
41 साल के महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाया है। हालांकि, पिछले साल मेगा ऑक्शन के बाद टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। धोनी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कप्तानी भी छोड़ी थी। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कमान मिली थी, लेकिन वह दबाव को नहीं झेल पाए। ऐसे में धोनी को फिर से कमान सौंपी गई।


पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच जीत सकी थी चेन्नई की टीम
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले सीजन में 14 में से 10 मैचों में हारी थी। उसे सिर्फ चार जीत मिली थी। चेन्नई के आठ अंक थे। उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के भी आठ ही अंक थे, लेकिन वह नेट रनरेट में पीछे रहा था। मुंबई की टीम 10वें पायदान पर रही थी। टॉप-4 में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स रही थीं। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉन्वे, ऋरुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, शुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख राशिद, निशांत सिंधू, अजय मंडल, भगत वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed