फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Mohammad Rizwan of Pakistan bowling in Sussex vs Durham Match, Shaheen Afridi trolls Rizwan on social media; County Cricket Championship

VIDEO: विकेटकीपिंग छोड़ गेंदबाजी करने लगे पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, देखकर चौंक गए अफरीदी, कही ये बात

Mon, 02 May 2022 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 May 2022 05:13 PM IST
सार

ससेक्स की टीम से खेल रहे रिजवान ने डरहम के खिलाफ अचानक से गेंदबाजी करने का फैसला लिया और मीडियम पेस बॉलिंग की। उनकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
VIDEO: Mohammad Rizwan of Pakistan bowling in Sussex vs Durham Match, Shaheen Afridi trolls Rizwan on social media; County Cricket Championship
मोहम्मद रिजवान गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी क्रिकेट में पाकिस्तान के गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और हारिस रऊफ ने अपनी गेंदों से कई बल्लेबाजों को परेशान किया है। इनके दमदार खेल को देखते हुए उनके साथी खिलाड़ी पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने भी गेंदबाजी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

VIDEO: Mohammad Rizwan of Pakistan bowling in Sussex vs Durham Match, Shaheen Afridi trolls Rizwan on social media; County Cricket Championship
गेंदबाजी करते रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
ससेक्स की टीम से खेल रहे रिजवान ने डरहम के खिलाफ अचानक से गेंदबाजी करने का फैसला लिया और मीडियम पेस बॉलिंग की। उनकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। रिजवान का वीडियो देखकर पाकिस्तान में उनके साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी कमेंट किए बिना नहीं रह सके।

VIDEO: Mohammad Rizwan of Pakistan bowling in Sussex vs Durham Match, Shaheen Afridi trolls Rizwan on social media; County Cricket Championship
पुजारा और रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
रिजवान ने दो ओवर गेंदबाजी की और पांच रन खर्च किए। ससेक्स और डरहम के बीच मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में ससेक्स से ही खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने 334 गेंदों पर 203 रन की पारी खेली। वहीं, रिजवान ने भी 145 गेंदों पर 79 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में रिजवान ने गेंदबाजी भी की। ससेक्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन

VIDEO: Mohammad Rizwan of Pakistan bowling in Sussex vs Durham Match, Shaheen Afridi trolls Rizwan on social media; County Cricket Championship
रिजवान और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर शाहीन ने कमेंट करते हुए लिखा- रिज्जी भाई, अब क्या हम रिटायरमेंट ले लें? ये आप क्या कर कर रहे हैं? कुछ हमारे लिए भी छोड़ दें। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए डरहम ने 223 रन बनाए थे। जवाब में ससेक्स की टीम पुजारा और रिजवान की पारियों के दम पर 538 रन बना सकी। दूसरी पारी में डरहम ने 364 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed